शनिवार, जुलाई 20, 2013

सुंदरता निखारे बर्फ का टुकड़ा

बर्फ का टुकड़ा ना केवल पानी या शर्बत में डालने के ही काम आता है बल्कि इसके इतने सारे सौंदर्य उपयोग हो सकते हैं कि आप सोंच भी नहीं सकती। आपकी सौंदर्य से संबन्‍धित जितनी भी परेशानियां हैं, वह सब बर्फ का टुकड़ा हल कर सकता है। अब अगर आपके चेहरे पर कील मुंहासे निकले या सन बर्न हो जाए तो बाजारू क्रीम का प्रयोग करने के बजाए, बर्फ का टुकड़ा मल लीजिये, आपको तुरंत फायदा मिलेगा। अगर चेहरे को बर्फ के टुकडे़ से मसाज करना हो तो उसे मखमल के कपडे़ से लपेट लीजिये और तब रगडिये। आइये जानते हैं कि बर्फ का टुकड़ा आपकी सुंदरता को कैसे निखार सकता है।

 बर्फ का टुकड़ा किस काम का 
1. कहा जाता है कि बरफ को एक्‍ने पर प्रयोग कर सकते हैं। हांलाकि यह बात सच है कि आइसक्‍यूब एक्‍ने होने वाली जगह को सही करते हैं। यह तेल पैदा करने वाली ग्रंथी को साफ कर देते हैं जिससे एक्‍ने का दाग छोटा हो जाता है।
 2. चेहरे की चर्बी को अगर कम करना हो तो आइसक्‍यूब बड़ा काम आ सकता है। कुछ हफ्ते तक अपने चेहरे को बरफ के टुकड़े वाले पानी से धोएं, फिर देखें कि यह फैट सेल को कैसे कंट्रोल में करता है।
 3. वे जिनके चेहरे पर बडे़ रोमछिद्र हैं, 30 दिनों तक बरफ के क्‍यूब से अपने चेहरे की मालिश करें। बरफ के टुकडे़ को कॉटन में लपेट लें और उससे मालिश करें, फायदा जरुर मिलेगा।
 4. सन बर्न से तुरंत राहत पाने के लिये आइसक्‍यूब पर रोजवॉटर डालें और उससे त्‍वचा पर रगडे़।
 5. चेहरे से अगर रोएं हटाने हो तो, उस पर बर्फ के टुकडे से मसाज करें। हांलाकि यह थोड़ा धीमा प्रोसेस है पर बर्फ का टुकड़ा रगडने से रोएं कि जड़ कमजोर हो कर मृत हो जाएंगी जिससे बाल आना बंद हो जाएगा। बर्फ के टुकड़े रगड़ने के बाद आप प्राकृतिक फेस स्‍क्रब का प्रयोग कर सकती हैं। 

रविवार, जुलाई 07, 2013

ब्लैकहेड्स को कहें bye

बेशक आपकी स्किन का टेक्सचर और टोन अच्छा हो लेकिनअगर चेहरे पर ब्लैकहेड्स हैं , तो सबकुछ फीका पड़ सकता है।अजमाएं ये टिप्स : 

चेहरे को मेकअप सुंदर दिखाता है लेकिन इसका क्लीन होनाभी तो जरूरी है। सब कुछ तो मेकअप के भरोसे छोड़ा नहीं जासकता। अगर आपके फेस पर ब्लैकहेड्स हैं , तो इन्हें दूर कियाजा सकता है। कुछ तरीकों के बारे में जानते हैं। 

- क्रीम वाले कॉस्मेटिक्स का यूज कम से कम करें। 
- स्किन ऑयली है , तो क्ले मास्क यूज करें। 

- ऐसी कोई चीज न लगाएं , जिनसे फेस पर जलन हो। 

- चेहरे को दिनभर में तीन बार किसी अच्छे फेसवॉश से धोएं। 

- स्टीम लें। नियमित रूप से स्टीम लेने से त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं , जिससे ब्लैक हेड्स आसानी से खत्म होजाते हैं। 

- एक चम्मच बेकिंग सोडे में थोड़ा सा पानी मिला लें। इसे स्किन पर दो - तीन मिनट तक रगड़े। इसके बादगुनगुने पानी से धो लें। दो - चार बार ऐसा करने से ब्लैक हेड्स आसानी से खत्म हो जाएंगे। 

- पिसे हुए बादाम और जौ के आटे को पानी में मिलाकर उसका पेस्ट मुंह पर लगाएं। 

- नीबू के छिलकों को सूखाकर पीस लें। दूध में डालकर पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगाएं , बेहद फायदा होगा। 

- मुल्तानी मिट्टी लगाने से भी काफी हद तक ब्लैक हेड्स से छुटकारा पाया जा सकता है। 

- एक चम्मच दही और एक चम्मच राइस फ्लोर मिलाकर लगाएं। इसे 5 से 7 मिनट तक चेहरे पर रहने दें। फिरठंडे पानी से धो लें। 

- एक चम्मच फ्रेश धनिये की पत्तियों का जूस निकाल लें। इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। इसे सोतेसमय लगाएं और सुबह उठकर मुंह धोएं। हफ्ते में दो बार ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

जैसी स्किन, वैसा फेशियल

क्या कहा , फेशियल का पूरा फायदा नहीं मिलता ! तोमहंगे ऑप्शन पर जाने की बजाय स्किन टाइप के हिसाब सेफेशियल चूज करें। इस तरह आपकी स्किन को पूरा बेनेफिटमिलेगा और यह खिली - खिली रहेगी : 

पार्लर में बढ़िया फेशियल कराना बेशक आपको भी पसंद होगा, लेकिन अक्सर यह शिकायत रहती है कि महंगे से महंगेऑप्शन पर जाने के बावजूद फेस पर वह ग्लो नहीं आता। 

इसका मतलब यही है कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है। होसकता है कि आप इस फेर में हों कि महंगा फेशियल ही बेस्ट हैऔर इसे चूज करने में आप अपने स्किन टाइप पर फोकस नाकर रही हों। यह सही है कि फेशियल डेड स्किन को खत्म करचेहरे पर निखार लाता है , लेकिन यह तभी पॉसिबल है , जबइसे स्किन टाइप के अनुसार कराया जाए। 


किसी भी फेशियल की पॉपुलैरिटी पर जाने से बेहतर है कि अपनी स्किन के हिसाब से इसे चुनें। अगर आप यहपता नहीं लगा पा रही हैं कि आपकी स्किन ऑयली , ड्राई या कॉम्बिनेशन टाइप की है , तो किसी एक्सपर्ट कीसलाह ले लें। इसके बाद आपके लिए बढि़या फेशियल चूज करना आसान हो जाएगा। वैसे , इन सभी के प्रोसेस मेंकरीब एक घंटे का टाइम लगता है। 

नॉर्मल - ड्राई स्किन 
अगर आपकी स्किन नॉर्मल है , तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। आप ले सकती हैं फेशियल मसाज।यह चेहरे की क्लीनिंग कर शाइन लाता है। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज कहती हैं , ' अगर आपकी स्किन नॉर्मल है औरआसानी से ड्राई हो जाती है , तो क्लासिक और प्लांट स्टेम सेल फेशियल के ऑप्शन पर जाएं। '

क्लासिक फेशियल 
क्लासिक फेशियल में क्लीनिंग , टोनिंग और मसाज ( इसमें हाथों व गैजट्स से दी जाने वाली मसाज ) शामिलहैं। यह मास्क के साथ स्किन को प्रोटेक्शन भी देता है। इसमें मसाज करते समय उंगलियों को खास डायरेक्शन सेमूवमेंट दी जाती है। साथ ही , अलग - अलग एरियाज में विभिन्न स्ट्रोक्स और प्रेशर दिए जाते हैं। 

प्लांट स्टेम सेल फेशियल 
यह फेशियल स्किन को रिफ्रेश करने में मदद करता है और साथ ही यंग लुक देता है। प्लांट सेल में स्किन को अंदरसे हेल्दी करने का प्रयास किया जाता है। यह स्किन की सेल्युलर लेवल पर हेल्प करता है और डेड व डैमेज्ड स्किनसेल्स को रिप्लेस करने में मदद करता है। 

यही नहीं , सेल्युलर रिजनरेशन प्रोसेस को चुस्त कर यह एजिंग साइन को भी कम करता है। इसमेंएक्सफोलिएटर , क्रीम , मास्क , सीरम और अंडर आई जैल जैसे प्रॉडक्ट्स शामिल रहते हैं। 

नॉर्मल से ऑयली स्किन 
शाहनाज कहती हैं , ' ऑयली स्किन के लिए क्रीम और मॉइश्चराइजर से मसाज नहीं दी जाती। दरअसल , ऑयलीस्किन के फेशियल ट्रीटमेंट में डीप क्लींजिंग विद एक्सफोलिएशन , टोनिंग , मास्क एंड प्रोटेक्शन होता है। इससेजहां एक्सेस ऑयल को हटाने में मदद मिलती हैं , वहीं स्किन की डीप क्लीनिंग होने के बाद यह सॉफ्ट भी होजाती है। '

पर्ल फेशियल 
यह फेस की टैनिंग खत्म कर स्किन को ब्राइटनेस देता है और यह ऑयली स्किन के लिए अच्छा है। इसके अलावा ,यह स्किन की डीप क्लीनिंग भी करता है। इसमें पर्ल क्रीम से लाइट फेशियल मसाज की जाती है और फिर पर्लमास्क लगाया जाता है। 

सिल्वर फेशियल 
सिल्वर फेशियल में ग्लो स्क्रब , जेल , क्रीम और पैक होता है , जो स्किन की डलनेस को हटाकर ग्लो लाता है।यह फेशियल न केवलसिर्फ स्किन के नेचरल पीएच को बैलेंस करता है , बल्कि पोर्स को खोलकर ब्लैक हेड्स कोखत्म करने में भी मदद करता है। ब्यूटी एक्सपर्ट डॉ . शोभा सहगल कहती हैं , ' यह फेशियल स्किन कोमॉइश्चराइज देने के साथ स्किन में शाइन भी लाता है। '

कॉम्बिनेशन स्किन 
कॉम्बिनेशन स्किन को केयरफुली ट्रीट करने की जरूरत होती है। दरअसल , इसमें ड्राई और ऑयली टिश्यू बराबरहोते हैं , इसलिए इस पर अलग तरह से ध्यान दिए जाने की जरूरत है। इसमें क्लीनिंग के बाद ड्राई एरिया केलिए मसाज की जाती है और चेहरे का ऑयल कम करने के लिए फेस पैक का यूज किया जाता है। 

प्लेटिनम फेशियल 
प्लेटिनम फेशियल स्किन को रिचार्ज और एनर्जेटिक बनाता है। यह स्किन के सेल्युलर लेवल पर असर डालता हैऔर उसके सपोर्टिव टिश्यू को स्ट्रॉन्ग करता है। यही नहीं , मॉइश्चराइज लेवल को ठीक रखने में भी यह फेशियलकाम आता है। दरअसल , इसके पावरफुल एंटी - ऑक्सिडेंट्स चेहरे पर ग्लो लाते हैं। 

जेम थेरपी 
यह फेशियल स्किन बैलेंस को बनाए रखने के साथ स्किन के दाग - धब्बों को भी दूर करता है। इसमें माइक्र्रोफाइन पाउडर और विटामिन रिच ऑयल्स यूज होते हैं , जो स्किन को रिलैक्स करने के साथ इसके टोन औरटेक्स्चर में इम्प्रूवमेंट लाते हैं।

घर पर बनाएं असरदार पील ऑफ फेस मास्‍क

घर पर बनाया गया पील ऑफ फेस मास्‍क, का न तो खराब होने का डर रहता है और न ही उस पर ज्‍यादा पैसे खर्च करने का झंझट। यह प्राकृतिक तरह से बनाया जाता है जिसमें ताज़े फल और फूलों के रस का प्रयोग किया जाता है। साथ ही यह हल्‍का, सौम्‍य और प्रभावी होता है जो त्‍वचा को पोषण देता है। चलिए जानते हैं कि हम घर पर पील ऑफ फेस मास्‍क किस तरह से बना सकते हैं। घरेलू पील ऑफ फेस मास्‍क 
1. स्ट्रिस पील ऑफ मास्क: इसको बनाना बहुत ही आसान कार्य है। नींबू या संतरे के छिलके को धूप में सुखा कर पाउडर बना कर रख लें। जब मास्‍क लगाना हो तब पाउडर में जिलैटिन मिला कर लगा लें। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकती हैं जो एक एंटी एजिंग का काम करेगा।
 2. स्‍ट्रौबेरी वीट फ्लोर मास्‍क: ड्राई स्‍किन के लिए स्‍ट्रौबेरी का यह मास्‍क बहुत ही अच्‍छा रहेगा। ताज़ी स्‍ट्रौबेरी, गेहूं का आंटा, बादाम तेल ओर दूध मिला कर पेस्‍ट तैयार करें। इसको चेहरे पर लगाएं और जब सूख जाए तब पील कर के निकाल लें। 
3. लेमन एंड एग पील ऑफ: इसको बनाने के लिए अंडे के पीले भाग को नींबू के रस में मिला कर पेस्‍ट तैयार करें। इसको लगाने से त्‍वचा से ब्‍लैकहेड्स की समस्‍या भी दूर हो जाती है।
 4. क्‍ले मास्‍क: इसको बनाने के लिए आपको एलोवेरा, गुलाब जल और मुल्‍तानी मिट्टी का प्रयोग करना पड़ेगा। इसका प्रयोग करने से चेहरे से डेड स्‍किन, सीबम और धूल मिट्टी साफ हो जाती है। और चेहरे पर पिंपल होने की कम संभावना हो जाती है। 
5. एंटी एजिंग पील ऑफ: ओटमील और गेहूं के चोकर को मिला कर एक प्राकृतिक फेस मास्‍क बनाया जा सकता है। इसमें अगर आप टमाटर, क्रीम और चीनी मिला देगें तो आपकी त्‍वचा जंवा दिखने के साथ उसको पोषण भी मिलेगा। 

घर पर बनाइये खुद से पील ऑफ मास्‍क

पील ऑफ मास्‍क बाजार में थोड़े कम ही देखने को मिलते हैं। पील ऑफ मास्‍क चेहरे पर से ब्‍लैकहेड्स और डेड स्‍किन को आसानी से निकालने में मदद करता है। घर में आप अपने चेहरे के लिये बहुत तरह के फेस मास्‍क बनाती होगी लेकिन आपको पील ऑफ फेस मास्‍क बनाने की रेसीपी शायद ही पता होगी। इसे घर पर बनाना आसान है पर यह कितना गाढा होगा इस बात पर आपको ध्‍यान देने की जरुरत है। आज हम आपको पील ऑफ फेस मास्‍क बनाना सिखाएंगे जो कि प्राकृतिक चीजों से बना हुआ है। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि-
घर पर बनाइये खुद से पील ऑफ मास्‍क 
1. एग वाइट फेस मास्‍क- अगर आपको अपने चेहरे से ब्‍लैकहेड साफ करने हैं तो अंडे का सफेद भाग ले कर उसमें पाउडर वाली चीनी मिलाइये और पूरे चेहरे पर लगा लीजिये। अब एक टिशू पेपर ले कर अपने चेहरे पर रखें और हल्‍के से दबाएं। अब टिशू के ऊपर दुबारा अंडे और चीनी का पेस्‍ट लगाएं और 10 मिनट तक छोड़ दें। जब यह सूख जाए तब टिशू को पकड़ कर ऊपर की ओर खींचे, सारे ब्‍लैकहेड टिशू पर ही चिपक जाएंगे।
 2. ग्रीन टी और लेमन फेस मास्‍क- ग्रीन टी को पानी में मिलाइये और उसमें नींबू निचोड़ दीजिये। उसके बाद उसमें थोड़ा सा जिलेटिन पाउडर मिलाइये। इसे 30 सेकेंड के लिये ओवन में रखें और दुबारा मिला कर चेहरे पर लगाइये। अब अपने चेहरे को ढंक लीजिये और 10 मिनट बाद जब यह सूख जाए तब इसे नीचे से ऊपर की ओर निकालिये।
 3. ऑरेंज पील फेस मास्‍क- संतरे के छिलके को धूप में कम से कम दो दिन सुखा कर उसका पाउडर बना लीजिये। अब गैस पर मध्‍यम आंच पर 1 कप पानी उबालें, उसमें चीनी डाल कर उसे आधा होने तक पकाएं। अब इसमें 1 चम्‍मच सूखा संतरे के छिलके वाला पाउडर डालें और चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद जब यह सूख जाए तब इसे ऊपर की ओर निकाले। इससे आपके ब्‍लैकहेड्स और डेड स्‍किन दोनों ही साफ होगें।