facepack लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
facepack लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, फ़रवरी 28, 2011

रंगत निखारने के लिए यह मास्क

1 चुटकी हल्दी पाउडर, 1 टेबल स्पून मिल्क पाउडर, 2 टेबल स्पून शहद और 1/2 नीबू का रस मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने पर साफ पानी से धो लें। नहाते समय रोएं वाले रूमाल में लिक्विड बाथ सोप लेकर गर्दन व त्वचा पर हलके हाथों से रगडें। इससे त्वचा की पॉलिश भी होती है। आप मेडिकेटेड साबुन से चेहरा साफ करें। फिर एस्ट्रिंजेंट लगाएं। कैलामाइन में लौंग का तेल व मिंट ऑयल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे सुबह, दोपहर व शाम लगाएं। अगर चेहरे का कोई हिस्सा रूखा नजर आए तो मॉयस्चराइजर लगाएं।

रविवार, अप्रैल 11, 2010

* शुष्क त्वचा के लिए पैक :-

यदि आपकी त्वचा रूखी है तो आप आधा कप दही में एक छोटा चम्मच जैतून का तेल तथा एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाकर गुनगुने पानी से चेहरा धोने से त्वचा का रूखापन समाप्त हो जाता है।
* रहे हरदम तरो-ताजा :-
एक चम्मच दही में एक चौथाई नींबू या लेमन ज्यूस मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा खिली-खिली सी लगती है। इससे त्वचा का पीएच बैलेंस भी बरकरार रहता है।
इस प्रकार गुणकारी दही से आपकी त्वचा में नई रंगत व चमक आती है। दही के साथ आप बेसन या चौकोर मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इस प्रकार दही का एक गुणकारी सौंदर्य प्रसाधन के रूप में प्रयोग कर आप अपनी त्वचा में निखार ला सकते हैं।