खुश्क त्वचा के लिए आप चार बड़े चम्मच बादाम के तेल लेकर उसमें एक नींबू का रस मिलाएँ। अब इसे एक बॉटल में भरकर रख लें।
यह आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन मॉश्चराइजर है। इससे आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी।
दो-तीन बादाम को भिगोकर पीस लें। अब इस पेस्ट को ठंडे दूध में मिलाएँ। इस लेप को चेहरे पर कुछ देर लगाए रखने के बाद रूई से पोंछ दें।
यह आपके चेहरे के लिए एक सर्वोत्तम फेसवॉश है।
गर्मी के दिनों में चेहरे की सफाई की ओर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। क्लीनिंग : फेस क्लीनिंग के लिए गर्मियों में क्लीजिंग मिल्क की जगह एस्ट्रिजेंट का प्रयोग करें जिससे चेहरे पर ऑइल न रहे। मलमल के कपड़े में बर्फ का टुकड़ा रखकर इसे पूरे चेहरे पर फिराएँ और प्राकृतिक हवा में 5 मिनट सूखने दें। यह कूलिंग पैड गर्दन के पीछे भी लगाएँ, क्योंकि गर्मी गर्दन के पीछे से चढ़ती है। स्किन टोनर पूरे चेहरे पर लगाएँ। इससे रोम छिद्र बंद हो जाएँगे और पसीना भी ज्यादा नहीं आएगा।
शुक्रवार, अप्रैल 16, 2010
बेदाग त्वचा के लिए टमाटर का पैक
1 लाल टमाटर लेकर उसे काटकर मिक्सी में डाल दें। अब इसमें 1 चम्मच जई का आटा और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर हल्का गाढ़ा पीस लें।
इस तरह से तैयार इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएँ और सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
इस पैक को रोजाना लगाने से धीरे-धीरे आपकी त्वचा पहले से अधिक मुलायम व बेदाग हो जाएगी।

कुहनी व घुटनों की त्वचा में निखार लाएँ
आधा प्याला गुलाबजल में आधा प्याला ग्लिसरीन मिलाकर उसमें नींबू का रस निचोड़ें।
अब इस बॉडी लोशन को कुहनियों व घुटनों पर लगाएँ। इससे आपकी काली पड़ी त्वचा में निखार आएगा।
नींबू का रस निकालकर उसके शेष बचे छिलकों को कुहनी व घुटनों की त्वचा पर रगड़ने से आपकी त्वचा की रंगत निखरती है।

सोमवार, अप्रैल 12, 2010
बनें ख़ूबसूरत
डी-स्ट्रेस
चिंता से चेहरे पर लकीरें बनती हैं। इसलिए जब आप सुबह उठें तो सबसे पहले स्ट्रेचिंग और जम्हाई लेने के बाद कुछ देर गहरी सांसें लें और आराम महसूस करें। यह क्रिया आप ऑफिस में दोपहर के समय भी कर सकती हैं। लंच से पहले कर सकती हैं। खास तौर पर जब वर्क प्रेशर बहुत हो तो कुछ देर रिलैक्स करने के लिए गहरी-गहरी सांसें लें। कोई भी काम शुरू करने से पहले मेडिटेशन करें। कुछ मिनट तक ओम का उच्चारण करें या फिर जिससे आपको अच्छा महसूस हो, वह पाठ या श्लोक पढें। अगर आप रोजाना 5-10 मिनट तक मेडिटेशन करती हैं, तो आप स्वत: ही अच्छा महसूस करेंगी और अच्छी दिखेंगी।
पर्याप्त पानी
सुबह उठकर 2-3 ग्लास पानी पिएं, चाहें तो एक लीटर पानी पी जाएं। भले ही आपका पेट फूलने लगे और सारा पानी मुंह से बाहर आ जाए। इस तरह शरीर के भीतर मौजूद विषैले टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे और आपका पेट साफ हो जाएगा। ऐसा करने से चेहरे पर ग्लो आ आएगा।
पानी के छींटे
ब्रश करने से पहले चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मारें। बाथ वॉटर में कुछ बूंदें अरोमैटिक ऑयल की डालकर चेहरे पर छींटे मारें। ताकि ताजगी का एहसास हो। त्वचा को कोमल और चिकना बनाने के लिए नहाने के बाद हैंड और बॉडी लोशन लगाएं।
सनस्क्रीन लगाएं
बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लोशन लगाएं। आंखों के आसपास की त्वचा को यूवी प्रोटेक्शन देने के लिए डार्क ग्लासेज लगाना न भूलें।
चेहरा साफ करें
दिनभर की थकान के बाद घर आने पर ठंडे दूध में कॉटन बोल भिगो कर चेहरा साफ करना न भूलें। यह एक बेहतरीन क्लींजर का काम करता है। साथ ही त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। इसके बाद एस्ट्रिंजेंट लगाएं। नैचरल एस्ट्रिंजेंट ठंडे पानी से बेहतर कोई नहीं है। इसलिए ठंडे पानी के छींटे मारें। इसके बाद हर्बल फेस पैक या मॉयस्चराइजर लगाएं।
टैनिंग दूर करें
अगर टैनिंग हो गई हो तो एक चम्मच शहद में थोडा सा विनेगर मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। फिर पानी से धोकर मिनरल मॉयस्चराइजर लगाएं।
झुर्रियों के लिए
कॉर्नफ्लोर में शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और प्रभािवत हिस्से पर लगाएं।
फुट स्पा
पैरों की थकान दूर करने के लिए एक बाल्टी गर्म पानी में थोडा सा सेंधा नमक और फिटकरी डालें। फिर अपने पैरों को उसमें डुबोएं। पानी जब ठंडा हो जाए तब पैरों को पोंछकर फुटक्रीम या कोई भी हेवी क्रीम लगाएं।
आंखों को आराम दें
सोने से पहले खीरे के टुकडे 10 मिनट तक अपनी आंखों पर रखें। यह डार्क सर्किल दूर करने में भी मदद करता है।
लें भरपूर नींद
आठ घंटे की भरपूर नींद जरूर लें। पर्याप्त नींद वह काम करेगी जो आपका मेकअप, हर्बल पैक या मॉयस्चराइजर भी नहीं कर सकता है। जब आप सोती हैं तो बॉडी ऑर्गन्स को भी आराम मिलता है। इन आठ घंटों में शरीर को सारे ऑर्गन्स को दुरुस्त करने का समय मिल जाता है।
बेस्ट प्रोडक्ट्स
1.न्यूट्रोजेना एज शील्ड फेस सन ब्लॉक
2. बूट्स क्यूकम्बर फेशियल वॉश
3. न्यूट्रोजेना प्योर ग्लो
4. प्योरडर्म स्पॉट रेड्यूसर जेल पैचेस
5. डर्मासोल क्लेयर मास्क फॉर फेस ऑयली कॉम्बीनेशन एंड एक्ने प्रोन स्किन
वीकेंड ब्यूटी रेजीम
वीकेंड के लिए नए तरह का ब्यूटी रुटीन बनाएं। अपने लिए दोनों दिनों को बुक कर लें और स्पार्कलिंग संडे मनाएं।
शुक्रवार
सबसे पहले अपना कमरा बंद करके आईने के सामने खडी होकर खुद को देखें। अपने शरीर की सच्चाई जानें। देखें कि पिछले 15 दिनों में कोई विशेष बदलाव तो नहीं आया है। क्योंकि आईना झूठ नहीं बोलता। मेजरमेंट टेप और स्केल निकालकर जांचें कि कहां फैट ज्यादा है या कम करने की जरूरत है। कहां टोनिंग की जरूरत है। देखें कि आप खुद में कैसे बदलाव ला सकती हैं। फिर चाहे वह नया हेयर स्टाइल हो, या फेस लिफ्टिंग। फिर लिस्ट बना लें कि अगले दो दिनों में आपको कौन-कौन से बदलाव करने हैं और कैसे। कल यानी शनिवार का दिन एक्शन डे है।
शनिवार
डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज से दिन की शुरुआत करें। पूरे दिन व्रत कर सकती हैं। फ्रूट जूस या पानी पर पूरा दिन गुजारें। परिवार के लिए इंस्टेंट मील/ फूड रखें। बच्चों को मैगी या उनकी मनपसंद मफिंस, केक, सैंडविच, कॉर्नफ्लेक्स दे सकती हैं। ताकि आपका समय खाना बनाने-खिलाने में न चला जाए। व्रत करने से शरीर की भीतरी सफाई होगी और पुरानी चली आ रही ईटिंग हैबिट में ब्रेक भी लगेगा।
- कुछ मिनट एक्सरसाइज करें और डेली वर्कआउट का लक्ष्य निर्धारित करें। साइड्स बेंड्स और टिवस्ट से वेस्ट शेप में रहेगी। स्किपिंग करें या जॉगिंग करें। फिर एक ग्लास जूस पिएं। हेयर कलर कराएं या हेयर कटिंग व थ्रेडिंग कराएं। फेशियल मास्क लगाएं और रिलैक्स करें। जल्दी सोने जाएं और अपने कुछ प्रिय लोगों से फोन पर बात करें ताकि मानसिक सुख मिले। फिर कोई अच्छी किताब पढते हुए सो जाएं।
रविवार
आराम से उठें और बैलकनी में बैठकर अखबार पढते हुए गरमागरम कॉफी या जूस पिएं। लेकिन एक्सरसाइज करना न भूलें। आपके लिए हर रोज कुछ मिनट एक्सरसाइज करनी जरूरी है। साथ ही अपनी डाइट का भी ध्यान रखें। छोटे-छोटे मील लें। प्रोटीन फूड लें और कार्बोहाइड्रेट कम से कम लें। आज आराम का दिन है और इसलिए जो मन करे वह करें। फेस लिफ्ट कराएं। बागबानी करें। मनपसंद म्यूजिक सुनें।
सबसे खास बात यह है कि अमूमन वर्किंग मॉम संडे को तैयार नहीं होतीं, छुट्टी समझकर मेकअप नहीं करतीं। लेकिन आप ऐसा न करें। मेनिक्योर करा कर नेल पेंट करें। लाइट मेकअप करें। आपको खुद अच्छा लगेगा। मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करें। देखें आप पर क्या अच्छा लगता है।
समय पर डिनर करें और समय पर सोएं। ताकि सोमवार को आप फ्रेश मूड से ऑफिस जा सकें।

हफ्ते में पाएं लाइट कॉम्प्लेक्शन
जैसे-जैसे हमारी उम्र बढती जाती है, स्किन टोन भी बदलती जाती है। झाइयां, रूखी त्वचा और डार्क स्पॉट साफनजर आने लगते हैं और त्वचा उतनी साफ और गोरी नहीं रह जाती। उस पर सीजन का असर भी होता है। विंटर में सनस्क्रीन क्रीम शायद ही कोई इस्तेमाल करता है। साथ ही खुली ठंडी हवाएं त्वचा की ऊपरी परत को काफी हद तक नुकसान पहुंचाती हैं। कॉम्प्लेक्शन डल कर देती हैं। सामान्य और रूखी त्वचा पर खास तौर पर इनका असर होता है। इसलिए अगर आप अपनी रंगत को निखारना चाहती हैं
सनब्लॉक
गोरी रंगत पाने का सबसे आसान उपाय है रोज सनब्लॉक का इस्तेमाल। इसलिए ऐसा मॉयस्चराइजर लें जिसमें एसपीएफ 15 या उससे भी अधिक हो। सुबह चेहरा धोने के बाद इसे लगाना न भूलें। सनब्लॉक न सिर्फ आपकी त्वचा को डार्क होने से बचाता है, नुकसानदेह यूवी किरणों से त्वचा के कैंसर और आकस्मिक झुर्रियों से भी बचाता है। अपने हाथों पर भी सनब्लॉक जरूर लगाएं।
एक्सफोलिएट
्रहफ्ते में एक बार एक्सफोलिएशन से त्वचा के डेड सेल्स निकल जाते हैं और वह गोरी-चमकदार हो जाती है। 2 टेबल स्पून ओटमील में 2 टेबल स्पून ब्राउन शुगर व 1/4 कप दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इससे गोलाई में घुमाते हुए स्क्रब करें। धोकर मॉयस्चराइजर लगाएं।
मास्क पॉवर
गोरी रंगत पाने के लिए घर पर यह मास्क तैयार करें-चंदन पाउडर+नीबू का रस+टमाटर का रस+खीरे का रस बराबर मात्रा में लेकर पेस्ट बनाएं। चेहरे पर लगाकर सूखने दें। धोकर मॉयस्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा की नमी बरकरार रहे।

रविवार, अप्रैल 11, 2010
दही के गुण
* दही में नीबू का रस मिलाकर चेहरे, गर्दन व हाथ-पाँव में लगाएँ। २० मिनट बाद धो लें, हाथ-पैर मुलायम होंगे व चेहरे पर चमक आएगी।
* बाल धोने से १ घंटा पहले यदि बालों में दही लगाया जाए तो शैंपू के बाद कंडीशनर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।
* चौकर के साथ दही मिलाकर लगाने से ब्लैक हैडस कम होते हैं।
* दही में बेसन मिलाकर उबटन की तरह लगाने से त्वचा के पोर अच्छी तरह से साफ होते हैं।
* दही में शहद मिलाकर बालों पर लगाने से यह कंडीशनर का काम करता है।
* मुल्तानी मिट्टी के साथ दही अच्छे क्लीजिंग एजेंट का काम करता है।

घरेलू फेस स्क्रब स्कीन टोनर
घरेलू फेस स्क्रब :
मुल्तानी मिट्टी आधा कप, संतरे के छिलके का पावडर १/२ कप, सफेद चंदन ४ बड़े चम्मच। इन सभी सामग्रियों को मिलाकर बोतल में भरकर रख दें। जरूरत के मुताबिक इसमें दूध, पानी या दही कुछ भी मिलाकर पेस्ट बनाएँ और इस पेस्ट को आधा घंटा चेहरे पर लगाए रहने दें। आधे घंटे बाद इसे धीरे-धीरे रगड़ कर धो लें। चिकनी, चिपचिपी त्वचा के लिए यह बहुत फायदेमंद है। इसे सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करें कील, मुहाँसे, ब्लैक हैड्स सभी दूर होंगे व त्वचा का रंग साफ होगा।
स्कीन टोनरः
ककड़ी का रस-२ चम्मच, गुलाब जल-२ चम्मच। इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर मलें व कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें। इसे तैयार करके एक सप्ताह के लिए रख सकते हैं। यह मिश्रण आँखों के काले घेरे दूर करता है वह धूप में झुलसी त्वचा के लिए कारगार साबित होता है। चिकनी त्वचा के लिए नींबू का रस लगा सकते हैं और अधिक रूखी त्वचा के लिए नींबू के रस में शहद मिलाकर लगायें त्वचा में नमी बनी रहेगी व चेहरा खिल उठेगा कुछ समय लगाकर चेहरा साफ पानी से धो लें।

ब्लीच पैक
ब्लीच पैक :- अक्सर महिलाएँ अपने ब्लीच कराती हैं परंतु ब्लीच का अधिक इस्तेमाल हमारी त्वचा के लिए नुकसानदेह होता है। इसकी बजाय यदि आप घरेलू ब्लीच पैक का इस्तेमाल करें तो आपके चेहरे के रोओं का रंग कुदरती रूप से परिवर्तित होने लगेगा।
* संतरे के रस में नींबू का रस और शहद मिलाकर गाढा बनाएँ। इसको लगाने के कुछ समय बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
* 2 बड़े चम्मच संतरे के छिलके के पावडर को दूध में मिलाएँ। अब इस गाढ़े मिश्रण को चेहरे पर लगाकर चेहरा धो लें। आप हफ्ते में तीन बार इस पैक को लगा सकते हैं।

सन टैनिंग
* आधे कटे नीबू पर थोड़ी-थोड़ी सी शक्कर बुरककर इससे कोहनी, गर्दन तथा हाथों को हल्के-हल्के रगड़ें। इससे न केवल जमा हुआ मैल निकल जाएगा बल्कि त्वचा बेहद मुलायम हो जाएगी। साथ ही "सन टैनिंग" से भी छुटकारा मिलेगा।
फेशियल से चेहरा लगे चमकने
* क्या है प्रक्रिया :-
फेशियल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को क्लीजिंग मिल्क से साफ किया जाता है। उसके बाद मसाज क्रीम से लगभग आधे घंटे मसाज करके चेहरे पर फेस पैक लगाया जाता है। फेशियल करने से चेहरे पर ग्लो आता है और चेहरा खिला-खिला सा लगने लगता है।
सर्दियों में त्वचा को नम बनाने के लिए मलाई व शहद का फेस पैक भी बहुत अच्छा होता है। मलाई में थोड़ा सा चंदन पावडर और मुलतानी मिट्टी मिलाकर एक अच्छा फेस पैक बनाया जा सकता है।
* कैसे करे मसाज :-
लगातार ठंडी हवाओं के संपर्क में रहने के कारण त्वचा रूखी सी हो जाती है अत: त्वचा की खोई नमी लौटाने के लिए हमें मौसम के अनुसार मसाज क्रीम का उपयोग करना चाहिए। घरेलू मसाज क्रीम के रूप में हम ग्लिसरीन और गुलाब जल के मिश्रण का उपयोग भी कर सकते हैं।
इस मौसम में ग्लिसरीन त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। यह त्वचा के रूखेपन को दूर कर उसे नम बनाता है। त्वचा का मसाज करते समय हाथों में ग्लिसरिन व गुलाब जल का मिश्रण लेकर गालों तथा ठोडी पर अँगुलियों को गोलाई से घुमाकर मसाज करें। उसके बाद फोर हेड पर भी सेंटर प्वाइंट से लेकर मसाज करते हुए ऊपर से नीचे की ओर लाए। इसी प्रकार नाक, गर्दन व पीठ पर भी मसाज करें।
मसाज हमारे शरीर की थकान को भी दूर करता है। अत: इस प्रक्रिया में एक्यूप्रेशर के प्वाइंट को अँगुलियों से प्रेस किया जाता है।
* फेस पैक कैसा हो :-

शहद में बेसन मिलाकर बनाया गया फेस पैक भी सर्दियों में त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। बादाम के तेल में नींबू के रस की दो-तीन बूँद डालकर भी फेस पैक बनाया जा सकता है। फेस पैक को लगाने के बाद हल्के गर्म पानी से चेहरे को धो ले। फिर देखिए आपका चेहरा किस तरह से चमक उठता है।
* इन बातों का रखें ख्याल :-
* आँख हमारे शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होती है इसलिए आँखों पर न तो मसाज करें और न ही कोई फेस पैक लगाएँ।
* फेशियल में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए चेहरे की अच्छे से मसाज करना बेहद आवश्यक है।
* सर्दियों में रात को सोते समय अपने चेहरे पर ग्लिसरिन लगाना न भूलें।
* फेशियल में मसाज करते समय हाथों को चलाने की भी एक निर्धारित प्रक्रिया होती है अत: उसी को ध्यान में रखकर चेहरे की मसाज करनी चाहिए।

* शुष्क त्वचा के लिए पैक :-
यदि आपकी त्वचा रूखी है तो आप आधा कप दही में एक छोटा चम्मच जैतून का तेल तथा एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाकर गुनगुने पानी से चेहरा धोने से त्वचा का रूखापन समाप्त हो जाता है।
* रहे हरदम तरो-ताजा :-
एक चम्मच दही में एक चौथाई नींबू या लेमन ज्यूस मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा खिली-खिली सी लगती है। इससे त्वचा का पीएच बैलेंस भी बरकरार रहता है।
इस प्रकार गुणकारी दही से आपकी त्वचा में नई रंगत व चमक आती है। दही के साथ आप बेसन या चौकोर मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इस प्रकार दही का एक गुणकारी सौंदर्य प्रसाधन के रूप में प्रयोग कर आप अपनी त्वचा में निखार ला सकते हैं।

बॉडी लोशन
मिक्स लोशन : त्वचा की रंगत फीकी पड़ जाने पर इस लोशन का इस्तेमाल किया जाता है। यह त्वचा को नई आभा और ताजगी प्रदान करता है। इस लोशन को बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच ककड़ी का रस, आधा चम्मच टमाटर का रस, कुछ बूँदें नींबू का रस और एक छोटा चम्मच मलाई व थोड़ी-सी हल्दी डालकर मिलाएँ। इसे फेस और गर्दन पर लगाएँ। करीब 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद धो लें। प्रतिदिन नहीं, तो हर दूसरे दिन इस्तेमाल करने से त्वचा जीवंत हो उठेगी।
बॉडी लोशन
दही-बेसन लोशन : त्वचा को पुष्ट करने के लिए यह एक बेहतरीन लोशन है। एक चम्मच छने हुए बेसन में दो चम्मच ताजा दही मिलाकर खूब अच्छे से फेंट लें। इसे हाथ-पैरों, गर्दन और चेहरे पर मलें यानी बॉडी लोशन के काम में लें।
स्वास्थ्य व सौंदर्य वर्द्धक तेल
जैतून : जैतून के तेल को ऑलिव ऑयल कहते हैं। शरीर में इसकी मालिश सर्दी को दूर करने वाली, सूजन को मिटाने वाली, लनारियल : नारियल के तेल में विटामिन 'ई' पाया जाता है। इसका तेल ठंडा, मधुर, भारी, ग्राही, पित्तनाशक, कफ उत्पन्न करने वाला, बालों के लिए अच्छा होता है।
सभी तेल किसी न किसी रूप में शरीर को लाभ पहुँचाते व सुंदरता बढ़ाते हैं। इन सभी के उपयोग से पूर्व सही व उपयुक्त मात्रा तथा परामर्श ले लेना भी आवश्यक है अन्यथा गलत मात्रा या गलत विधि से हानि भी हो सकती है
* सरसों : सरसों के तेल में विटामिन 'ए', 'बी' व 'ई' पाया जाता है। सरसों के तेल को कड़वा तेल भी कहा जाता है। यह गर्म होता है। इसे कान में डालने से कान का दर्द बंद हो जाता है और यह कान के अंदर के मैल को बाहर निकाल देता है। इसे नमक मिलाकर दाँतों में मलने से दाँत दर्द व पायरिया रोग दूर होता है। जाड़े के मौसम में सरसों के तेल में थोड़ी-सी हल्दी मिलाकर धूप में बैठकर पूरे शरीर में मालिश करने से त्वचा चिकनी, मुलायम और सुंदर हो जाती है। छोटे या नवजात शिशु के पूरे शरीर पर सरसों के तेल की मालिश करके कुछ देर तक धूप में लिटाने से सूखा रोग अच्छा हो जाता है और शरीर हृष्ट-पुष्ट होने लगता है।
इस प्रकार ये सभी तेल किसी न किसी रूप में शरीर को लाभ पहुँचाते व सुंदरता बढ़ाते हैं। इन सभी के उपयोग से पूर्व सही व उपयुक्त मात्रा तथा परामर्श ले लेना भी आवश्यक है अन्यथा गलत मात्रा या गलत विधि से हानि भी हो सकती है। जरूरी है कि सही तरीका जानकर इनका सेवन या मालिश में इनका उपयोग करें तथा पूरा लाभ लें।
* नारियल : नारियल के तेल में विटामिन 'ई' पाया जाता है। इसका तेल ठंडा, मधुर, भारी, ग्राही, पित्तनाशक, कफ उत्पन्न करने वाला, बालों
के लिए अच्छा होता है।

उपयोगी क्रीम : मलाई
सर्दी शुरू हुई नहीं कि हवा होठों पर पपड़ी और चेहरे पर खुश्की लाने लगती है। ये ऐसा मौसम होता है, जब आपके घर में वैसलीन, ग्लिसरीन और कोल्ड क्रीमों की लाइन लग जाती है। सुबह नहाकर क्रीम लगाई नहीं कि एक-दो घंटे में फिर त्वचा में खिंचाव और रुखापन आना शुरू हो जाता है।
बाजार की नित-नई क्रीमें तो आप हमेशा ही ट्राय करती आई हैं, लेकिन कभी घर में हमेशा उपलब्ध रहने वाली उपयोगी क्रीम यानी मलाई पर भी नजर डाल लें। मलाई को कुछ इस तरह आजमाकर देखें-
* एक चम्मच मलाई में नींबू का रस मिलाकर रोज चेहरे और होंठ पर लगाने से ये फटते नहीं हैं।
* थोड़ी-सी मलाई और एक चम्मच बेसन का उबटन साबुन का बेहतरीन विकल्प है। इससे त्वचा मुलायम होती है।
* मुल्तानी मिट्टी को पीसकर, मलाई में मिलाकर चेहरे तथा कोहनियों पर लगाने से रंग में निखार आता है।
* तीन-चार बादाम और दस-बारह देसी गुलाब की पत्तियाँ पीसकर, एक चम्मच मलाई मिलाकर चेहरे पर लगाने से झुर्रियाँ और त्वचा के धब्बे दूर हो जाते हैं।
* मलाई में समुद्र फेन का बारीक पाउडर मिलाकर लगाने से मुँहासे ठीक हो जाते हैं।
* मौसंबी या संतरे के छिलकों को पीसकर, मलाई मिलाकर उबटन लगाने से त्वचा मुलायम व साफ होती है।
* एक चम्मच मलाई में एक चम्मच सेब का रस मिलाकर, फेंटकर, हल्के हाथ से चेहरे पर मलने से कुछ ही दिनों में रंग साफ होने लगता है।
* मलाई को दवाई की तरह भी उपयोग में लाया जा सकता है।
* सर्दियों के मौसम में खाँसी की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में आधी कटोरी मलाई में एक चम्मच नारियल का बुरा, पाँच बड़ी इलायची का पावडर तथा दस काली मिर्च दरदरी पीसकर, धीमी आँच पर चलाकर गर्म कर लें। सोने से पहले रोगी को गर्म-गर्म ही दें। कुछ दिन इसका सेवन करने से खुश्क खाँसी ठीक हो जाती है।
* काँसे या पीतल की थाली में दो चम्मच ताजी मलाई को थोड़ा सा पानी डालकर खूब फेंट लें। मलाई फूलकर मक्खन जैसी हो जाएगी। इसमें एक डली कपूर की पीसकर मिलाएँ। फोड़े-फूँसी आदि पर यह लेप लगाने से लाभ होता है।
इसी कपूर मिले मक्खन को छोटे बच्चों के सिर के बीचोंबीच रखकर हल्के हाथ से मालिश करें। इससे खोपड़ी मजबूत होती है और गर्मियों में ठंडक पहुँचती है।

गर्मी में त्वचा की देखभाल
* प्रतिदिन नहाने से पहले शरीर के खुले हिस्सों पर दही लगाएँ और 10 मिनट तक छोड़ दें और इसके बाद नहाएँ।
* 1/2 चम्मच बेसन में 2 चम्मच नींबू का रस व दही मिलाकर चेहरे, गर्दन व बाहों पर लगाएँ, 20 मिनट बाद धो लें। गर्मी से राहत मिलेगी।
* एक चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी, एक चम्मच कच्चा दूध व एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर नियमित रूप से लगाने से त्वचा में निखार आता है।

घरेलू सौंदर्य प्रसाधनों
क्लींजर
चार चम्मच दही व एक-दो चम्मच नींबू का रस अच्छे से मिला लें। इसे रुई के सहारे चेहरे व गर्दन पर नीचे से ऊपर की ओर लगाएँ फिर रुई से साफ कर लें। यह ऑइली स्कीन के लिए अच्छा क्लींजर है।
एस्ट्रिजेंट
चार चम्मच खीरे का रस व दो चम्मच गाजर का रस अच्छे से मिला लें। यह एक बढ़िया फ्रेशनर का काम करेगा।
हैंड एंड बॉडी लोशन
गुलाब जल, दो चम्मच ग्लिसरीन, आधा चम्मच सिरका, आधा चम्मच शहद, सभी को अच्छे से मिलाकर शीशी में भरकर रख लें। नहाने के बाद हाथ व सारे शरीर पर लगाएँ। इससे त्वचा साफ व मुलायम बनी रहेगी।
हेयर डाई
आँवला 25 ग्राम, ब्राह्मी बूटी 55 ग्राम, दोनों को एक लीटर पानी में 24 घंटे भिगोकर रखिए। एक किलो तिल के तेल में आँवला और ब्राह्मी वाला पानी हाथ से मसलें और छानकर तेल में डालकर इतना गर्म करें कि पानी सूख जाए। तेल को ठंडा कर शीशी में भरकर रख लें।
इसके अलावा रोजाना रात को एक-एक चम्मच आँवला, हरड़ और बहेड़ा को 750 मिली पानी में भिगोकर रखें। सुबह इसी पानी से सिर को अच्छे से धोएँ। इसके बाद तेल लगाएँ, यह अच्छे किस्म का हेयर डाई है।
कोल्ड वैक्स
250 ग्राम शकर में 6 बड़े नींबू का रस निचोड़कर डालें। इसे धीमी आँच पर पकाएँ और चिपचिपा होने पर उसे उतारकर एक बड़ा चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर किसी काँच के जार में भरकर रखें। इसे वैक्सिंग के लिए इस्तेमाल करें।
क्लीनजिंग लोशन
एक चम्मच दूध, दो चम्मच खीरे का रस, आधा चम्मच नींबू का रस अच्छे से मिला लें। यह लोशन त्वचा पर लगाएँ। यह त्वचा के छिद्रों को अच्छे से साफ कर त्वचा में निखार लाता है।
फ्रेशनर
एक लीटर पानी में 20-25 पुदीने की पत्तियों को डालकर अच्छे से गर्म करें। इसके बाद ठंडा होने दें। छानकर किसी शीशी में भरकर रख दें। चेहरे की सफाई के बाद लगाएँ। यह अच्छा फ्रेशनर है, जो त्वचा को ताजगी और शीतलता प्रदान करता है।
एसट्रिजेंट
खीरे की गोल-गोल स्लाइज लेकर चेहरे पर गोल-गोल घुमाएँ। इसके बाद स्वाभाविक रूप से सूखने दें। फिर धो लें। यह एसट्रिजेंट का काम करता हैं।
हैंड लोशन
एक चम्मच बादाम ऑइल, एक चम्मच पेट्रोलियम जेली, एक चम्मच सॉफ्ट शॉरटिनिंग, तीन चम्मच लिनोलिन, दो चम्मच ग्लिसरीन, एक चम्मच नीबू का रस- इन सभी को अच्छे से मिलाकर शीशी में भरकर रख लें। हाथ धोकर यह लोशन मलें। इससे हाथ मुलायम और सुंदर बने रहेंगे।
नॉर्मल शैम्पू
एक-एक चम्मच आँवला, शिकाकाई, रीठा तीनों को एक लीटर पानी में भिगोकर रख दें। दूसरे दिन इस पानी से बालों को साफ करें। यह अच्छे से बालों को साफ करेगा। बालों को गिरने से भी रोकता है। इससे बाल काले, लंबे, चमकदार भी बने रहते हैं।
मॉइश्चराइजर
आधा कप गर्म दूध, दो चम्मच शहद मिलाकर रुई के फाहे से चेहरे पर लगाएँ। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इससे त्वचा मुलायम और खिली-खिली नजर आएगी।

त्वचा को रखें तरो ताजा
सप्ताह में दो बार दो चम्मच शहद, पंद्रह से बीस बूँद नींबू का रस, आधा चम्मच मलाई या घी व एक चम्मच ओट मील डालकर पेस्ट की तरह चेहरे पर लगाएँ। आधे घंटे बाद कुनकुने पानी से चेहरा साफ करके अच्छी विटामिन क्रीम लगाएँ।
यदि आपकी ऑइली स्किन है तो मलाई का प्रयोग न करें व क्रीम के बदले मॉइश्चराइजर या लेक्टो केलेमाइन का प्रयोग करें।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)