खुश्क त्वचा के लिए आप चार बड़े चम्मच बादाम के तेल लेकर उसमें एक नींबू का रस मिलाएँ। अब इसे एक बॉटल में भरकर रख लें।
यह आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन मॉश्चराइजर है। इससे आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी।
दो-तीन बादाम को भिगोकर पीस लें। अब इस पेस्ट को ठंडे दूध में मिलाएँ। इस लेप को चेहरे पर कुछ देर लगाए रखने के बाद रूई से पोंछ दें।
यह आपके चेहरे के लिए एक सर्वोत्तम फेसवॉश है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें