घरेलू फेस स्क्रब :
मुल्तानी मिट्टी आधा कप, संतरे के छिलके का पावडर १/२ कप, सफेद चंदन ४ बड़े चम्मच। इन सभी सामग्रियों को मिलाकर बोतल में भरकर रख दें। जरूरत के मुताबिक इसमें दूध, पानी या दही कुछ भी मिलाकर पेस्ट बनाएँ और इस पेस्ट को आधा घंटा चेहरे पर लगाए रहने दें। आधे घंटे बाद इसे धीरे-धीरे रगड़ कर धो लें। चिकनी, चिपचिपी त्वचा के लिए यह बहुत फायदेमंद है। इसे सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करें कील, मुहाँसे, ब्लैक हैड्स सभी दूर होंगे व त्वचा का रंग साफ होगा।
स्कीन टोनरः
ककड़ी का रस-२ चम्मच, गुलाब जल-२ चम्मच। इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर मलें व कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें। इसे तैयार करके एक सप्ताह के लिए रख सकते हैं। यह मिश्रण आँखों के काले घेरे दूर करता है वह धूप में झुलसी त्वचा के लिए कारगार साबित होता है। चिकनी त्वचा के लिए नींबू का रस लगा सकते हैं और अधिक रूखी त्वचा के लिए नींबू के रस में शहद मिलाकर लगायें त्वचा में नमी बनी रहेगी व चेहरा खिल उठेगा कुछ समय लगाकर चेहरा साफ पानी से धो लें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें