डी-स्ट्रेस
चिंता से चेहरे पर लकीरें बनती हैं। इसलिए जब आप सुबह उठें तो सबसे पहले स्ट्रेचिंग और जम्हाई लेने के बाद कुछ देर गहरी सांसें लें और आराम महसूस करें। यह क्रिया आप ऑफिस में दोपहर के समय भी कर सकती हैं। लंच से पहले कर सकती हैं। खास तौर पर जब वर्क प्रेशर बहुत हो तो कुछ देर रिलैक्स करने के लिए गहरी-गहरी सांसें लें। कोई भी काम शुरू करने से पहले मेडिटेशन करें। कुछ मिनट तक ओम का उच्चारण करें या फिर जिससे आपको अच्छा महसूस हो, वह पाठ या श्लोक पढें। अगर आप रोजाना 5-10 मिनट तक मेडिटेशन करती हैं, तो आप स्वत: ही अच्छा महसूस करेंगी और अच्छी दिखेंगी।
पर्याप्त पानी
सुबह उठकर 2-3 ग्लास पानी पिएं, चाहें तो एक लीटर पानी पी जाएं। भले ही आपका पेट फूलने लगे और सारा पानी मुंह से बाहर आ जाए। इस तरह शरीर के भीतर मौजूद विषैले टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे और आपका पेट साफ हो जाएगा। ऐसा करने से चेहरे पर ग्लो आ आएगा।
पानी के छींटे
ब्रश करने से पहले चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मारें। बाथ वॉटर में कुछ बूंदें अरोमैटिक ऑयल की डालकर चेहरे पर छींटे मारें। ताकि ताजगी का एहसास हो। त्वचा को कोमल और चिकना बनाने के लिए नहाने के बाद हैंड और बॉडी लोशन लगाएं।
सनस्क्रीन लगाएं
बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लोशन लगाएं। आंखों के आसपास की त्वचा को यूवी प्रोटेक्शन देने के लिए डार्क ग्लासेज लगाना न भूलें।
चेहरा साफ करें
दिनभर की थकान के बाद घर आने पर ठंडे दूध में कॉटन बोल भिगो कर चेहरा साफ करना न भूलें। यह एक बेहतरीन क्लींजर का काम करता है। साथ ही त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। इसके बाद एस्ट्रिंजेंट लगाएं। नैचरल एस्ट्रिंजेंट ठंडे पानी से बेहतर कोई नहीं है। इसलिए ठंडे पानी के छींटे मारें। इसके बाद हर्बल फेस पैक या मॉयस्चराइजर लगाएं।
टैनिंग दूर करें
अगर टैनिंग हो गई हो तो एक चम्मच शहद में थोडा सा विनेगर मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। फिर पानी से धोकर मिनरल मॉयस्चराइजर लगाएं।
झुर्रियों के लिए
कॉर्नफ्लोर में शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और प्रभािवत हिस्से पर लगाएं।
फुट स्पा
पैरों की थकान दूर करने के लिए एक बाल्टी गर्म पानी में थोडा सा सेंधा नमक और फिटकरी डालें। फिर अपने पैरों को उसमें डुबोएं। पानी जब ठंडा हो जाए तब पैरों को पोंछकर फुटक्रीम या कोई भी हेवी क्रीम लगाएं।
आंखों को आराम दें
सोने से पहले खीरे के टुकडे 10 मिनट तक अपनी आंखों पर रखें। यह डार्क सर्किल दूर करने में भी मदद करता है।
लें भरपूर नींद
आठ घंटे की भरपूर नींद जरूर लें। पर्याप्त नींद वह काम करेगी जो आपका मेकअप, हर्बल पैक या मॉयस्चराइजर भी नहीं कर सकता है। जब आप सोती हैं तो बॉडी ऑर्गन्स को भी आराम मिलता है। इन आठ घंटों में शरीर को सारे ऑर्गन्स को दुरुस्त करने का समय मिल जाता है।
बेस्ट प्रोडक्ट्स
1.न्यूट्रोजेना एज शील्ड फेस सन ब्लॉक
2. बूट्स क्यूकम्बर फेशियल वॉश
3. न्यूट्रोजेना प्योर ग्लो
4. प्योरडर्म स्पॉट रेड्यूसर जेल पैचेस
5. डर्मासोल क्लेयर मास्क फॉर फेस ऑयली कॉम्बीनेशन एंड एक्ने प्रोन स्किन
वीकेंड ब्यूटी रेजीम
वीकेंड के लिए नए तरह का ब्यूटी रुटीन बनाएं। अपने लिए दोनों दिनों को बुक कर लें और स्पार्कलिंग संडे मनाएं।
शुक्रवार
सबसे पहले अपना कमरा बंद करके आईने के सामने खडी होकर खुद को देखें। अपने शरीर की सच्चाई जानें। देखें कि पिछले 15 दिनों में कोई विशेष बदलाव तो नहीं आया है। क्योंकि आईना झूठ नहीं बोलता। मेजरमेंट टेप और स्केल निकालकर जांचें कि कहां फैट ज्यादा है या कम करने की जरूरत है। कहां टोनिंग की जरूरत है। देखें कि आप खुद में कैसे बदलाव ला सकती हैं। फिर चाहे वह नया हेयर स्टाइल हो, या फेस लिफ्टिंग। फिर लिस्ट बना लें कि अगले दो दिनों में आपको कौन-कौन से बदलाव करने हैं और कैसे। कल यानी शनिवार का दिन एक्शन डे है।
शनिवार
डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज से दिन की शुरुआत करें। पूरे दिन व्रत कर सकती हैं। फ्रूट जूस या पानी पर पूरा दिन गुजारें। परिवार के लिए इंस्टेंट मील/ फूड रखें। बच्चों को मैगी या उनकी मनपसंद मफिंस, केक, सैंडविच, कॉर्नफ्लेक्स दे सकती हैं। ताकि आपका समय खाना बनाने-खिलाने में न चला जाए। व्रत करने से शरीर की भीतरी सफाई होगी और पुरानी चली आ रही ईटिंग हैबिट में ब्रेक भी लगेगा।
- कुछ मिनट एक्सरसाइज करें और डेली वर्कआउट का लक्ष्य निर्धारित करें। साइड्स बेंड्स और टिवस्ट से वेस्ट शेप में रहेगी। स्किपिंग करें या जॉगिंग करें। फिर एक ग्लास जूस पिएं। हेयर कलर कराएं या हेयर कटिंग व थ्रेडिंग कराएं। फेशियल मास्क लगाएं और रिलैक्स करें। जल्दी सोने जाएं और अपने कुछ प्रिय लोगों से फोन पर बात करें ताकि मानसिक सुख मिले। फिर कोई अच्छी किताब पढते हुए सो जाएं।
रविवार
आराम से उठें और बैलकनी में बैठकर अखबार पढते हुए गरमागरम कॉफी या जूस पिएं। लेकिन एक्सरसाइज करना न भूलें। आपके लिए हर रोज कुछ मिनट एक्सरसाइज करनी जरूरी है। साथ ही अपनी डाइट का भी ध्यान रखें। छोटे-छोटे मील लें। प्रोटीन फूड लें और कार्बोहाइड्रेट कम से कम लें। आज आराम का दिन है और इसलिए जो मन करे वह करें। फेस लिफ्ट कराएं। बागबानी करें। मनपसंद म्यूजिक सुनें।
सबसे खास बात यह है कि अमूमन वर्किंग मॉम संडे को तैयार नहीं होतीं, छुट्टी समझकर मेकअप नहीं करतीं। लेकिन आप ऐसा न करें। मेनिक्योर करा कर नेल पेंट करें। लाइट मेकअप करें। आपको खुद अच्छा लगेगा। मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करें। देखें आप पर क्या अच्छा लगता है।
समय पर डिनर करें और समय पर सोएं। ताकि सोमवार को आप फ्रेश मूड से ऑफिस जा सकें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें