Beauty-problem लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Beauty-problem लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, मई 16, 2011

कुहनियों और घुटनों का कालापन

कुहनियों और घुटनों का कालापन दूर करने के लिए उस स्थान पर ग्लिसरीन लगाएँ। इसके बाद गुनगुने पानी में रोएँदार कपड़ा भिगोकर रगड़ें। इससे मैल दूर हो जाएगी।






सोमवार, मई 09, 2011

चेहरे के बालों की ग्रोथ को कम करने में मदद

आप बेसन और दूध एक साथ मिला कर चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने के बाद हाथों को गोलाई में घुमाते हुए चेहरे का मसाज करें। आप इसे नियमित रूप से लगाएं। यह बालों की ग्रोथ को कम करने में मदद करेगा।




धूप और धूल के कारण चेहरे पर निशान

मेरे बेटे की उम्र 14 वर्ष है। उसे खेलने में बहुत रुचि है। इस कारण वह घर आने के बाद बाहर खेलने चला जाता है। लेकिन धूप और धूल के कारण उसके चेहरे पर निशान पड जाते हैं। उसका चेहरा बहुत काला और रुखा होता चला जा रहा है। मैं कौन सा घरेलू उपाय प्रयोग करूं, जिससे उसका चेहरा ताजगी भरा लगे, उसकी रंगत में भी निखार आए?


आप अपने बेटे को सूर्य की तेज एवं नुकसानदेह अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाएं। उसे बाहर निकलने से पहले त्वचा के खुले स्थान पर सनब्लॉक लगाएं। त्वचा धूप के सीधे संपर्क में न आए इसलिए उसे पूरी आस्तीन के कपडे पहनाएं। जब वह घर वापस आए तब उसे चंदन का पैक लगाएं। साबुन की जगह घर पर बने क्लींजर का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप बेसन को दूध या चावल के पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इससे त्वचा साफ करें। इसके अलावा क्लींजिंग मास्क बनाकर लगाएं। 1 चुटकी हल्दी पाउडर, 1 टेबल स्पून दूध और 2 टेबल स्पून शहद व आधा नीबू का रस मिलाकर चेहरे, गर्दन व त्वचा पर 20 मिनट तक लगाएं। फिर पानी से धो लें। इससे रंगत में निखार भी आता है।



शुक्रवार, अप्रैल 16, 2010

कुहनी व घुटनों की त्वचा में निखार लाएँ

आधा प्याला गुलाबजल में आधा प्याला ग्लिसरीन मिलाकर उसमें नींबू का रस निचोड़ें।

अब इस बॉडी लोशन को कुहनियों व घुटनों पर लगाएँ। इससे आपकी काली पड़ी त्वचा में निखार आएगा।

नींबू का रस निकालकर उसके शेष बचे छिलकों को कुहनी व घुटनों की त्वचा पर रगड़ने से आपकी त्वचा की रंगत निखरती है।