सोमवार, मई 09, 2011

धूप और धूल के कारण चेहरे पर निशान

मेरे बेटे की उम्र 14 वर्ष है। उसे खेलने में बहुत रुचि है। इस कारण वह घर आने के बाद बाहर खेलने चला जाता है। लेकिन धूप और धूल के कारण उसके चेहरे पर निशान पड जाते हैं। उसका चेहरा बहुत काला और रुखा होता चला जा रहा है। मैं कौन सा घरेलू उपाय प्रयोग करूं, जिससे उसका चेहरा ताजगी भरा लगे, उसकी रंगत में भी निखार आए?


आप अपने बेटे को सूर्य की तेज एवं नुकसानदेह अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाएं। उसे बाहर निकलने से पहले त्वचा के खुले स्थान पर सनब्लॉक लगाएं। त्वचा धूप के सीधे संपर्क में न आए इसलिए उसे पूरी आस्तीन के कपडे पहनाएं। जब वह घर वापस आए तब उसे चंदन का पैक लगाएं। साबुन की जगह घर पर बने क्लींजर का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप बेसन को दूध या चावल के पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इससे त्वचा साफ करें। इसके अलावा क्लींजिंग मास्क बनाकर लगाएं। 1 चुटकी हल्दी पाउडर, 1 टेबल स्पून दूध और 2 टेबल स्पून शहद व आधा नीबू का रस मिलाकर चेहरे, गर्दन व त्वचा पर 20 मिनट तक लगाएं। फिर पानी से धो लें। इससे रंगत में निखार भी आता है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें