लगातार आंखें गढ़ाकर काम करने से आंखें बदरंग और बोझिल हो जाती हैं। इसलिये काम करते समय हर दो-तीन घंटों में आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारें। दोनों हथेलियों को आपस में छोड़ी देर रगड़ कर हथेलियों को हल्के से आंखों से स्पर्श कराएं, ऐसा करने से आंखों की खोई हुई ऊर्जा फिर से प्राप्त हो जाती है। हर दो-तीन घंटों के बीच कुछ मिनिट के लिये आंखों को बंद कर लें और उन्हें तनाव रहित महसूस करें। ऐसा करने से आपकी आंखों चमक तो बनी ही रहेगी साथ ही आंखों की ज्योति भी बढग़ी। सुबह नंगे पैर ताजी घांस पर चलना भी आंखों के लिये बेहद फायदेमेंद होता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें