लगातार आंखें गढ़ाकर काम करने से आंखें बदरंग और बोझिल हो जाती हैं। इसलिये काम करते समय हर दो-तीन घंटों में आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारें। दोनों हथेलियों को आपस में छोड़ी देर रगड़ कर हथेलियों को हल्के से आंखों से स्पर्श कराएं, ऐसा करने से आंखों की खोई हुई ऊर्जा फिर से प्राप्त हो जाती है। हर दो-तीन घंटों के बीच कुछ मिनिट के लिये आंखों को बंद कर लें और उन्हें तनाव रहित महसूस करें। ऐसा करने से आपकी आंखों चमक तो बनी ही रहेगी साथ ही आंखों की ज्योति भी बढग़ी। सुबह नंगे पैर ताजी घांस पर चलना भी आंखों के लिये बेहद फायदेमेंद होता है।
गर्मी के दिनों में चेहरे की सफाई की ओर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। क्लीनिंग : फेस क्लीनिंग के लिए गर्मियों में क्लीजिंग मिल्क की जगह एस्ट्रिजेंट का प्रयोग करें जिससे चेहरे पर ऑइल न रहे। मलमल के कपड़े में बर्फ का टुकड़ा रखकर इसे पूरे चेहरे पर फिराएँ और प्राकृतिक हवा में 5 मिनट सूखने दें। यह कूलिंग पैड गर्दन के पीछे भी लगाएँ, क्योंकि गर्मी गर्दन के पीछे से चढ़ती है। स्किन टोनर पूरे चेहरे पर लगाएँ। इससे रोम छिद्र बंद हो जाएँगे और पसीना भी ज्यादा नहीं आएगा।
face-eyes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
face-eyes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, मई 09, 2011
सदस्यता लें
संदेश (Atom)