गुरुवार, मार्च 01, 2012

सुंदर, कोमल और बेदाग त्वचा

त्वचा की सफाई : सबसे पहले चेहरे व गर्दन की त्वचा को कच्चे दूध से भीगी रुई के फाहे से अच्छी तरह साफ कर लें। दूध प्राकृतिक क्लिंजर की तरह काम करता है। जो रोमकूपों में समाकर त्वचा पर जमी हुई ना दिखाई देने वाली धूल-मिट्टी को पूरी तरह से साफ कर देता है। चेहरा साफ कर लेने के पश्चात साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।




त्वचा को प्यार करें : इसके पश्चात काँच के प्याले में 2-3 चम्मच बादाम, एरंड आदि कोई भी हर्बल ऑइल लेकर गरम पानी में प्याले को कुछ देर रखकर कुनकुना कर लें। इस तेल से चेहरे व गर्दन पर करीबन 10 मिनट तक मालिश करें। मालिश के दौरान हाथों की गति चेहरे पर ऊपर से नीचे की ओर होना चाहिए। तेल त्वचा को नर्मी प्रदान करने के साथ-साथ सूक्ष्म रोम कूपों में प्रवेश कर उन्हें कसावट देता है।



त्वचा का पोषण : इसके पश्चात त्वचा को पोषित करना जरूरी है। जिसका अर्थ होता है भाप लेना। इससे रोमछिद्र खुल जाते हैं। भाप लेने के पूर्व आँखों पर गीली रुई या कपड़े की पट्टी रख लें। फिर पुनः चेहरा धो लें। कोई उबटन लगाकर सुखाएँ। इसके बाद मॉईश्चराइजर लगाकर सो जाएँ। त्वचा दमक उठेगी।

बुधवार, जून 22, 2011

झुर्रियों के प्राकृतिक उपाय

अंडे की जर्दी: अंडे का सफेद हिस्सा चेहरे पर लगाने से झुर्रियों से निजात मिलती है। आंखों के नीचे और माथे की त्वचा पर मौजूद झाइयों से यह प्राकृतिक तरीके से मुक्ति दिलाता है। इसे गर्दन पर भी लगाना चाहिए। अंडे में भरपूर प्रोटीन, विटामिंस और मिनरल्स होते हैं।




पपीता: नहाने से पहले चेहरे और गर्दन पर पपीते का टुकड़ा रगड़ने से त्वचा कोमल होती है। इसमें मौजूद पापेन नामक तत्व त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने और नई कोशिकाओं को विकसित करने में सहायक होता है।



केला: चेहरे व गर्दन पर केले का छोटा-सा टुकड़ा हफ्ते में एक बार रगड़ना चाहिए। यह विटामिंस से भरपूर होता है, जिससे त्वचा जवां दिखती है और झुर्रियों से सुरक्षित रहती है।

अनानास: इसे त्वचा पर लगाने से झुर्रियों से मुक्ति मिलती है, लेकिन रूखी त्वचा के लिए यह कारगर नहीं है। डिहाइड्रेट त्वचा कांतिहीन दिखती है, इसलिए भरपूर पानी पीना ही एक मात्र उपाय है।

जूस: फेस पैक तैयार करते समय उसमें पानी की बजाय नींबू, गाजर या ककड़ी का रस मिलाएं। यह तरीका अधिक फायदेमंद साबित होगा।



मसाज: जैतून, बादाम या नारियल के तेल से चेहरे की मसाज भी की जा सकती है। इसमें विटामिन ई होने से त्वचा का तेज बरकरार रहता है। वहीं मृत कोशिकाओं से मुक्ति भी मिलती है।

हल्दी: इसके पाउडर में गन्ने का रस मिलाकर तैयार पेस्ट लगाने से त्वचा में कसावट आती है। यह झुर्रियां दूर करने के साथ ही त्वचा निखारने में भी सहायक है। वहीं हल्दी की एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी त्वचा विकारों को भी दूर करती है।

मंगलवार, जून 21, 2011

प्यार करें अपनी स्किन को

त्वचा की सफाई : सबसे पहले चेहरे व गर्दन की त्वचा को कच्चे दूध से भीगी रुई के फाहे से अच्छी तरह साफ कर लें। दूध प्राकृतिक क्लिंजर की तरह काम करता है। जो रोमकूपों में समाकर त्वचा पर जमी हुई ना दिखाई देने वाली धूल-मिट्टी को पूरी तरह से साफ कर देता है। चेहरा साफ कर लेने के पश्चात साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।




त्वचा को प्यार करें : इसके पश्चात काँच के प्याले में 2-3 चम्मच बादाम, एरंड आदि कोई भी हर्बल ऑइल लेकर गरम पानी में प्याले को कुछ देर रखकर कुनकुना कर लें। इस तेल से चेहरे व गर्दन पर करीबन 10 मिनट तक मालिश करें। मालिश के दौरान हाथों की गति चेहरे पर ऊपर से नीचे की ओर होना चाहिए। तेल त्वचा को नर्मी प्रदान करने के साथ-साथ सूक्ष्म रोम कूपों में प्रवेश कर उन्हें कसावट देता है।



त्वचा का पोषण : इसके पश्चात त्वचा को पोषित करना जरूरी है। जिसका अर्थ होता है भाप लेना। इससे रोमछिद्र खुल जाते हैं। भाप लेने के पूर्व आँखों पर गीली रुई या कपड़े की पट्टी रख लें। फिर पुनः चेहरा धो लें। कोई उबटन लगाकर सुखाएँ। इसके बाद मॉईश्चराइजर लगाकर सो जाएँ। त्वचा दमक उठेगी।

शनिवार, जून 18, 2011

फ्रूट फेशियल

शुरुआत ऐसे करें : फ्रूट मास्क लगाने से पहले चेहरे व गर्दन को अच्छी तरह साफ कर लें। अपनी त्वचा की किस्म के मुताबिक फल चुनें। कोई भी फ्रूट मास्क 15-20 मिनट तक लगाना जरूरी है। धोने के बाद बर्फ के पानी की छींटें जरूर डालें, ताकि छिद्र बंद हो जाएं।




तैलीय त्वचा के लिए : ऐसी त्वचा पर लगातार चिपचिपापन और तैलीयपन रहता है। खास तौर पर माथे, नाक, ठोडी और गालों के उभार वाले स्थान (चीक बोन) के नीचे।



खीरे व टमाटर का फेशियल : यह त्वचा को साफ करता है और छिद्र को बंद करने में मदद करता है। खीरे में प्राकृतिक मॉयस्चराइजर होता है। इसमें मौजूद एस्कॉर्बिक एसिड और कैफेइक एसिड काले घेरों और आंखों की थकावट को कम करने में मदद करते हैं। एक्ने नहीं बनने पाते। टमाटर त्वचा का तेल संतुलित रखने में मदद करता है और उसे ताजगी व ठंडक प्रदान करता है। चेहरा धोने के बाद एक टमाटर काटकर गोलाई में हलके हाथों से चेहरे पर मलें। इसके बाद खीरे को कस कर चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाएं। फिर साफ पानी से धोकर नर्म तौलिये से थपथपाकर सुखा लें। यह फेशियल हफ्ते में दो बार कर सकती हैं।



गाजर फेशियल : गाजर को कस कर उसमें शहद मिलाएं और चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट बाद अंगुलियों को नीचे से ऊपर की दिशा में घुमाते हुए हलका मसाज करें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इसके अलावा अनन्नास का रस निकाल कर चेहरे पर लगाएं। चाहें तो थोडा सा कसा हुआ खीरा इसमें मिला लें। 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।



रूखी त्वचा के लिए : यह त्वचा कभी बेजान तो कभी चमकदार नजर आती है, लेकिन गर्मियों में रूखी त्वचा की देखभाल सही ढंग से न की जाए तो वह अत्यधिक रूखी व बेजान हो जाती है। ऐसी त्वचा के लिए गाजर एक बेहतरीन फल है। गाजर में विटमिन ए होता है, जो त्वचा के कोश को बरकरार रखने और उन्हें मजबूती प्रदान करने में मदद करता है। इसमें मौजूद कैरोटिन त्वचा में नमी का संतुलन बनाए रखता है। साथ ही त्वचा पर उम्र के असर की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है। चेहरे पर चमक लाता है। इसके अलावा अनन्नास फेशियल भी उपयोगी होता है। यह त्वचा में कसाव लाता है और छिद्र को बंद करके त्वचा को चमकदार बनाता है।



एवोकैडो फेशियल : ऐवोकैडो में विटामिन ई होता है, जो त्वचा में कुदरती निखार लाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और फैट त्वचा में नमी का संतुलन बनाए रखते हैं। इससे लकीरें भी जल्दी नजर नहीं आती। एवोकैडो में 1 अंडे की जर्दी मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं। फिर साफ पानी से धो लें। गर्मियों में रूखी त्वचा के लिए यह सबसे बेहतरीन फेशियल है। इसे छुडाते समय गोलाई में मलते हुए धोएं।



झुर्रियों के लिए : यहां दिए गए किसी भी एक फेशियल का इस्तेमाल करके आप लंबे समय तक जवां बनी रह सकती हैं-



अनार का फेशियल : 2 टी सूपन अनार का रस, 1 स्पून पपीते का गूदा, 1 टी स्पून मिल्क पाउडर, एक साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। फिर कुछ देर ठंडे पानी की छींटे चेहरे पर मारें। पपीता त्वचा में कसाव लाता है और रंगत में निखार भी।



पीच फेशियल : इसमें अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (एएचए) होता है, जो त्वचा को पोषण देता है और मृत त्वचा हटाता है। यह झुर्रियों को कम करके चेहरे पर कसाव लाता है। आडू के गूदे को पकी हुई ओट मील या दही के साथ अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर नीचे से ऊपर की दिशा में मसाज करते हुए लगाएं। 5 मिनट मसाज के बाद पूरे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड दें। ओटमीट त्वचा की जलन को कम करेगी और नमी प्रदान करेगी।



सामान्य त्वचा के लिए : यह त्वचा न अधिक तैलीय और न अधिक रूखी होती है। इसकी देखभाल के लिए आप एवोकैडो मास्क का इस्तेमाल करें। यह त्वचा को सूर्य की नुकसानदेह किरणों से सुरक्षा देगा और त्वचा की नमी बनाए रखेगा। एवोकैडो का गूदा मसलकर उसमें थोडा शहद मिलाएं और चेहरे और गर्दन पर हलका मसाज करते हुए लगाएं 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।



बनाना वंडर फेशियल : केला त्वचा को मॉयस्चराइज करता है। गर्मियों में त्वचा में नमी का संतुलन बनाए रखता है। खासतौर पर यह रूखी त्वचा पर जादुई निखार लाने में मदद करता है। केले का एक छोटा टुकडा लें। फिर उसे मसल लें। इसमें शहद मिलाकर चेहरे व गर्दन पर मसाज करें। ऐसा लगभग 5 मिनट तक करें। ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद आपकी त्वचा साफ चिकनी व चमकदार हो जाएगी।



तरबूज फेशियल : यह त्वचा को ताजगी व ठंडक प्रदान करेगा। साथ ही सनबर्न भी दूर करेगा। 2 टी स्पून तरबूज के गूदे में 1/2 टी स्पून शहद और डेढ टी स्पून मुल्तानी मिट्टी मिलाकर त्वचा पर लगाएं। 2-3 मिनट मसाज करने के बाद 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।



पपीते का फेशियल : पपीते के 1 टी स्पून गूदे में, 1 टी स्पून खीरे का गूदा मिलाकर त्वचा पर लगाएं। साफ पानी से धो लें। यह त्वचा में इंस्टैंट ग्लो लाएगा।

मंगलवार, जून 14, 2011

घरेलू सनस्क्रीम

शुद्ध दही एक बेहतरीन सनस्क्रीम है, जो बाजार में उपलब्ध सनस्क्रीमों की बजाय ज्यादा कारगर है।

 घर से निकलने के 30 मिनिट पहले चेहरे पर दही और बेसन का लेप लगाकर 5 से 10 मिनिट तक रखें। बाहर धूप में निकलने से पहले चेहरा ठंडे पानी से कई बार धोएं और अच्छी तरह से पौंछ कर ही घर से बाहर निकलें।

-दही के लेप से चेहरे पर धूप के प्रभाव को रोकने वाला एक सुरक्षा कवच बन जाता है, जो कई घंटों तक बना रहता है।



शुक्रवार, जून 10, 2011

परफेक्‍ट ब्‍यूटी टि‍प्‍स

1)      टमाटर का रस, नीबू का रस, ग्लिसरीन समान मात्रा में लेकर मिलाएँ। हाथ-मुँह धोने के बाद   इस    मिश्रण से त्वचा की मालिश करें। आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें। झरबेरी कांतिहीन  मुरझाई त्वचा को दिव्यता प्रदान करती है।

गुरुवार, जून 02, 2011

चेहरे की झाइयां

1) चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए आप आधा नीबू व आधा चम्मच हल्दी और दो चम्मच बेसन लें। अब इन चीजों को आपस में अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट-सा बना लें। अब इस मिश्रण का मास्क चेहरे पर तीन या चार बार लगाए।


झाइयां समाप्त हो जाएंगी और आपका चेहरा भी निखर जाएगा। चेहरे पर ताजे नीबू को मलने से भी झाइयों में लाभ होता है। चेहरे पर झाइयां तेज धूप पड़ने के कारण भी हो जाती हैं। अतः तेज धूप से जहां तक हो सके चेहरे को प्रभावित न होने दें।


सेब खाने और सेब का गूदा चेहरे पर मलने से भी झाइयां दूर होती हैं। रात को नींद न आने से भी चेहरे पर झाइयां पड़ जाती हैं, जिन्हें दूर करने के लिए रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धोएं।




तदुपरांत एक चम्मच मलाई में तीन या चार बादाम पीसकर दोनों का मिश्रण बना लें, फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और सो जाएं। प्रातः उठकर बेसन से चेहरे को धो लें।