चेहरे की त्वचा के पोषण के लिए गाजर को कद्दूकस करके अच्छी तरह से पीस लें। इसमें जरा सा शहद मिलाकर त्वचा पर लगाएं। इससे त्वचा को भरपूर पोषण मिलता है क्योंकि गाजर में विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में होता है।
गर्मी के दिनों में चेहरे की सफाई की ओर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। क्लीनिंग : फेस क्लीनिंग के लिए गर्मियों में क्लीजिंग मिल्क की जगह एस्ट्रिजेंट का प्रयोग करें जिससे चेहरे पर ऑइल न रहे। मलमल के कपड़े में बर्फ का टुकड़ा रखकर इसे पूरे चेहरे पर फिराएँ और प्राकृतिक हवा में 5 मिनट सूखने दें। यह कूलिंग पैड गर्दन के पीछे भी लगाएँ, क्योंकि गर्मी गर्दन के पीछे से चढ़ती है। स्किन टोनर पूरे चेहरे पर लगाएँ। इससे रोम छिद्र बंद हो जाएँगे और पसीना भी ज्यादा नहीं आएगा।
बुधवार, मई 25, 2011
सोमवार, मई 16, 2011
कुहनियों और घुटनों का कालापन
कुहनियों और घुटनों का कालापन दूर करने के लिए उस स्थान पर ग्लिसरीन लगाएँ। इसके बाद गुनगुने पानी में रोएँदार कपड़ा भिगोकर रगड़ें। इससे मैल दूर हो जाएगी।
मुरझाया चेहरा
मुरझाया चेहरा-यदि आप नियमित रूप से चार भीगे हुए बादाम अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाएँ और उस पर पाव लीटर दूध पिएँ तो आपके चेहरे की त्वचा चमक लिए होगी।
साँवली या काली त्वचा
साँवली या काली त्वचा को दमकाने में बादाम महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। आधा चम्मच बादाम का तेल या पिसे बादाम, एक चुटकी कपूर और एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर धीरे-धीरे मसाज करें। दस मिनट के बाद चेहरा धो लें, रंग के साथ त्वचा की कोमलता भी बढ़ने लगेगी।
काले होंठ-काले और बदसूरत होठों के लिए
एक छोटा चम्मच पिसा बादाम, एक छोटा चम्मच ताजा क्रीम एवं कुछ बूँदें नींबू के रस की अच्छी तरह मिलाएँ और लगाएँ। होठों की खूबसूरती बरकरार रहेगी।
सर्वोत्तम फेसवॉश
सर्वोत्तम फेसवॉश -भीगा हुआ बादाम पीसकर ठंडे दूध में मिलाएँ, इसे चेहरे पर कुछ देर लगाए रखने के बाद रूई से पोंछ दें। यह एक सर्वोत्तम फेसवॉश है।
प्राकृतिक मॉश्चराइजर-खुश्क त्वचा
प्राकृतिक मॉश्चराइजर-खुश्क त्वचा के लिए चार बड़े चम्मच बादाम के तेल में एक नींबू का रस मिलाकर बॉटल में भरकर रख लें। आपकी त्वचा के लिए यह एक बेहतरीन मॉश्चराइजर साबित होगा।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)