पहले यह करें
क्लींजिंग मिल्क से चेहरे को सुबह-शाम साफ करें। इसके अलावा आप ब्लीचिंग क्रीम का प्रयोग करें। इसे लगाने के 15 मिनट बाद चेहरा पानी से साफ करें। इससे आपके चेहरे के रोएं हलके भूरे हो जाएंगे और आपके चेहरे पर रौनक आ जाएगी। ब्लीच के बाद किसी भी कोल्ड क्रीम से मालिश करके त्वचा के अनुरूप फेस पैक लगाएं। सूखने के बाद पैक को पहले स्पंज से गीला करके अंगुलियों की मदद से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करते हुए छुडाएं, इससे चेहरे की मृत त्वचा पैक के साथ निकल जाएगी।
मेकअप से पाएं बेहतर रूप
ऊपर बताए गए उपायों के अलावा सही ढंग से किया गया मेकअप ही ऐसा उपाय है, जिससे चेहरे पर तुरंत रौनक आ जाती है। आप मेकअप इस तरह से करें -
1. सबसे पहले चेहरे को क्लींजिंग मिल्क से साफकरें।
2. कंसीलर को चेहरे के दाग-धब्बों तथा आंखों के नीचे काले घेरों पर लगाएं। इसे अपनी अंगुलियों के टिप्स से अच्छी तरह से मिलाएं। फिर टिश्यू पेपर से थपथपा कर सेट करें।
3. फिर त्वचा के रंग से मेल खाती मेकअप स्टिक का उपयोग करें और इसे भी अंगुलियों की सहायता से पूरे चेहरे पर फैलाएं। चेहरे के साथ गर्दन तथा कानों का भी ध्यान रखें, ताकि कहीं आप गर्दन या कानों को अनदेखा ना करें।
4. इसके बाद कॉम्पेक्ट पाउडर लगाएं, जिससे चेहरे की त्वचा एक समान प्रतीत हो।
5. आंखों को उभारने के लिए पलकों के ऊपर बरौनियों पर आईशैडो लगाएं। आईब्रो को आईब्रो पेंसिल से गहरा करें।
6. अब ब्लशर को गालों के ऊपर से शुरू कर के कानों तक ले जाते हुए लगाएं। नाक, माथे व ठोडी पर भी थोडा सा ब्लशर लगाएं, फिर ब्रश से अतिरिक्त झाड दें। नाक, माथे व ठोढी पर भी थोडा सा रूज भी लगाएं। फिर लिपस्टिक लगाने से पूर्व लिप लाइनर से होंठों को सही आकार दें। लिप लाइनर लिपस्टिक से एक शेड गहरा चुनें।
7. किसी अच्छी कंपनी के ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें। घर लौटने पर मेकअप साफकरना न भूलें।
आजमाएं कुछ घरेलू उपाय भी
* उचित आहार व फलों के रस का नियमित सेवन करें। ऐसा करने से कुछ समय बाद आपके चेहरे पर स्वाभाविक रौनक दिखाई देने लगेगी।
* खीरे के रस को एक कटोरी में डालकर फ्रीजर में रखें। दिन में दो बार उस बर्फ को चेहरे पर कुछ देर मलें।
* 1 अंडे की सफेदी में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर खूब अच्छी तरह फेंटें फिर चेहरे परेफेस पैक की तरह लगाएं।
* टमाटर को बीच से आधा काटकर चेहरे पर कुछ देर मलने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं और चेहरे पर रौनक आ जाती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें