सोमवार, मई 16, 2011

lips

दो-तीन बूँद ग्लिसरीन तथा दो-तीन बूँद नीबू का रस मिलाकर होठों पर लगाने से होंठ मुलायम रहते हैं, फटते भी नहीं।


dead-cell

कच्चे दूध में दो-चार बूँदें ग्लिसरीन मिलाकर चेहरा साफ करने पर डेड सेल अच्छे से निकल जाते हैं और चेहरा दमकने लगता है।


Wax-hair

1) वैक्स--* एक किलो शक्‍कर में सौ ग्राम नींबू का रस मिलाकर भूरा होने तक पकाएँ। उतारने के बाद इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन, एक चम्मच शहद मिलाएँ। यह एक अच्छे किस्म का वैक्स है।

hand-lotion

1) *हैंड लोशन -- चार चम्मच नींबू का रस, चार चम्मच ग्लिसरीन, चार चम्मच गुलाब जल मिलाकर अच्छे से फेंट कर किसी शीशी में रख लें। यह एक अच्छा हैंड लोशन है। आप कभी भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।


सोमवार, मई 09, 2011

तैयार हो पार्टी के लिए

नए साल की शुरुआत होते ही पार्टियों का सिलसिला शुरू हो जाता है। बसंत का मौसम यूं भी बडा सुहाना होता है। एक बेहतरीन पार्टी के लिए आप कैसे तैयार हों, बता रही हैं सौंदर्य विशेषज्ञा पूजा गोयल।


दिन के लिए

1. सबसे पहले चेहरे पर क्लींजिंग मिल्क लगाएं और रुई की सहायता से चेहरा साफ करें। फिर अपनी त्वचा के मुताबिक टोनर लगाएं। सबसे अंत में मॉयस्चराइजर लगाएं, ताकि त्वचा की कोमलता बनी रहे।

2. अपनी त्वचा की रंगत से मेल खाता फाउंडेशन ऊपर से नीचे और भीतर से बाहर की दिशा में लगाएं। गर्दन पर भी ठीक से लगाएं। फिर चीक बोंस (गाल के उभार वाले स्थान पर) क्रीम ब्लशर लगाएं ताकि चेहरा चमकदार हो जाए। आप बेबी पिंक या पीच शेड चुन सकती हैं।

3. अपने कपडों या त्वचा की रंगत से मेल खाता आइशैडो लगाएं। हलका काजल और पलक पर आई पेंसिल से पतली रेखा खींचे। फिर अपनी उंगली के टिप से हलका फैलाएं ताकि रेखा अलग से नजर न आए।

4. मस्कारा का दो कोट जरूर लगाएं। बरौनियों (आइलैशेज) पर भीतर से बाहर की ओर फैलाते हुए लगाएं।

5. शाम के लिए ऑरेंज, रेड बेरी, मोव या रेड रंग की लिपस्टिक चुनें। क्रीमी मैट लिपस्टिक लगाएं फिर एक बार टिश्यू पेपर होंठों के बीच रख कर दबाएं। दोबारा लिपस्टिक लगाएं। फिर होंठों के बीचोबीच हलका लिप ग्लॉस लगाएं ताकि होंठ आकर्षक नजर आएं।

शाम के लिए

1. अपनी त्वचा की रंगत से मेल खाता फाउंडेशन चुनें। चेहरे व गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं। चेहरे के उभार वाले स्थान पर, जिसे आप खास तौर से उभारना चाहती हों, वहां थोडा गहरे रंग का फाउंडेशन लगाएं।

2. कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं, ऊपर से नीचे की दिशा में। चीक बोंस पर ब्लशर लगाएं। थोडा ब्लशर माथे और ठोढी पर लगाएं ताकि आकर्षण बढे।

3. भौहों के थोडा नीचे हाइलाइटर लगाएं। हलके शेड वाला आइशैडो पलकों पर लगाएं। जहां पलकें मुडती हैं वहां हलका गहरा आइशैडो लगाएं। अच्छी तरह फैलाएं।

4. नीचे की बरौनियों के पास हलका गहरा शैडो लगाएं। पतले ब्रश की सहायता से अच्छी तरह फैलाएं। बाहरी कोने से थोडा बाहर तक फैलाएं।

5. भूरे रंग का काजल लगाएं। आइलाइनर से पतली व बारीक रेखा खींचे। मस्कारा का दो कोट लगाएं। चाहें तो कलर्ड मस्कारा लगा सकती हैं। गहरे रंग की लिपस्टिक लगाएं। उस पर हलकी गोल्डन डस्ट पाउडर लगाएं ताकि आप ग्लैमरस नजर आएं।

सम्मोहक आंखें

लगातार आंखें गढ़ाकर काम करने से आंखें बदरंग और बोझिल हो जाती हैं। इसलिये काम करते समय हर दो-तीन घंटों में आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारें। दोनों हथेलियों को आपस में छोड़ी देर रगड़ कर हथेलियों को हल्के से आंखों से स्पर्श कराएं, ऐसा करने से आंखों की खोई हुई ऊर्जा फिर से प्राप्त हो जाती है। हर दो-तीन घंटों के बीच कुछ मिनिट के लिये आंखों को बंद कर लें और उन्हें तनाव रहित महसूस करें। ऐसा करने से आपकी आंखों चमक तो बनी ही रहेगी साथ ही आंखों की ज्योति भी बढग़ी। सुबह नंगे पैर ताजी घांस पर चलना भी आंखों के लिये बेहद फायदेमेंद होता है।




मोहक होंठ

होंठो की नेचुरल खूबसूरती के लिये रात्रि में सोने से पहले दो बूंद नीबू के रस में सहद मिलाकर होंठो की सफाई करें तथा बाद में सुद्ध मलाई लगाकर सो जाएं। ऐसा करने पर आप सुबह तक अपने होंठो को प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर पाएंगे।