शुक्रवार, मई 21, 2010

 
 
 
Posted by Picasa

शुक्रवार, अप्रैल 16, 2010

My फेस वॉश व मॉश्चराइजर (Face Wash for Dry Skin

खुश्क त्वचा के लिए आप चार बड़े चम्मच बादाम के तेल लेकर उसमें एक नींबू का रस मिलाएँ। अब इसे एक बॉटल में भरकर रख लें।

यह आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन मॉश्चराइजर है। इससे आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी।

दो-तीन बादाम को भिगोकर पीस लें। अब इस पेस्ट को ठंडे दूध में मिलाएँ। इस लेप को चेहरे पर कुछ देर लगाए रखने के बाद रूई से पोंछ दें।

यह आपके चेहरे के लिए एक सर्वोत्तम फेसवॉश है।

बेदाग त्वचा के लिए टमाटर का पैक

1 लाल टमाटर लेकर उसे काटकर मिक्सी में डाल दें। अब इसमें 1 चम्मच जई का आटा और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर हल्का गाढ़ा पीस लें।

इस तरह से तैयार इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएँ और सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

इस पैक को रोजाना लगाने से धीरे-धीरे आपकी त्वचा पहले से अधिक मुलायम व बेदाग हो जाएगी।

कुहनी व घुटनों की त्वचा में निखार लाएँ

आधा प्याला गुलाबजल में आधा प्याला ग्लिसरीन मिलाकर उसमें नींबू का रस निचोड़ें।

अब इस बॉडी लोशन को कुहनियों व घुटनों पर लगाएँ। इससे आपकी काली पड़ी त्वचा में निखार आएगा।

नींबू का रस निकालकर उसके शेष बचे छिलकों को कुहनी व घुटनों की त्वचा पर रगड़ने से आपकी त्वचा की रंगत निखरती है।