सोमवार, फ़रवरी 28, 2011

अब हर पल खिली रहें आप

टमाटर का गूदा हलके हाथों से चेहरे पर मलें।
फाउंडेशन स्टिक




अपनी त्वचा की रंगत से एक टोन हलका फाउंडेशन चुनें। यह आपको नैचरल लुक देगा। फाउंडेशन स्टिक तैलीयता को कम करेगी और कई घंटों तक आपको सही कवरेज देगी।



मिनरल फाउंडेशन



सर्दियों में मिनरल फाउंडेशन भूलकर भी इस्तेमाल न करें। इस मौसम में शुष्क और रूखी हवाएं चलती हैं और मिनरल फाउंडेशन के कारण त्वचा रूखी नजर आएगी और चेहरे के कुछ हिस्सों पर तैलीय। आप चाहें तो लिक्विड फाउंडेशन के साथ मिनरल पाउडर इस्तेमाल कर सकती हैं।



फाउंडेशन पाउडर



तैलीय त्वचा के लिए लिक्विड फाउंडेशन के बजाय पाउडर फाउंडेशन ज्यादा असरदायक होता है। यह त्वचा का अतिरिक्त तेल सोख लेता है और उसे साफ-सुथरा निखरा बना देता है।



एस.पी.एफ. युक्त फाउंडेशन



अगर आप लिक्विड फाउंडेशन चुनना ही चाहती हैं तो एस.पी.एफ. युक्त इस्तेमाल करें। उसमें दिए गए लेबल के नंबर से यह पता चल सकता है कि वह कितने देर तक सूर्य की अल्ट्रावॉयलेट किरणों से सुरक्षा देगा। तैलीय त्वचा पर अपनी उंगली से फाउंडेशन न लगाएं। बजाय इसके मेकअप स्पॉन्ज का प्रयोग करें। इससे साथ-साथ अतिरिक्त तेल भी स्पॉन्ज में आ जाएगा और चेहरा मैट फिनिश लुक देगा।



ध्यान दें



1. ऐसा फाउंडेशन चुनें जो टिटैनियम डाइऑक्साइड युक्त है। यह कुदरती रूप से धूप से सुरक्षा प्रदान करता है।



2. ऐसे प्रोडक्ट से बचें जिसमें एल्कोहॉल हो।



3. जिस फाउंडेशन में काओलिन क्ले इस्तेमाल किया जाता है वह त्वचा पर अतिरिक्त तेल के सिक्रीशन को रोकने में मदद करता है।



4. एक्ने वाली त्वचा के लिए जिंक ऑक्साइड फाउंडेशन सबसे सही होता है। यह त्वचा की जलन भी दूर करता है।



5. पाउडर वाला आइशैडो और मैट फिनिश लिपस्टिक लगाएं।



घरेलू उपचार



1. रोजाना दिन में दो बार क्लींजिंग मिल्क से चेहरा साफ करें।



2. एसपीएफ 15 युक्त ऑयल-फ्री लोशन से त्वचा की नमी बरकरार रखें।



3. अतिरिक्त तेल हटाने के लिए सोख्ता पेपर का प्रयोग करें। इसे मेकअप करने के बाद भी इस्तेमाल कर सकती हैं।



4. अगर आप चेहरा साफ करने के लिए साबुन का इस्तेमाल करती हैंतो सल्फर युक्त साबुत लगाएं।



5. तैलीय खाने से बचें।



6. प्रोटीनयुक्त आहार लें। ताजे फल और हरी सब्जियां खाएं।



इला श्रीवास्तव

रंगत निखारने के लिए यह मास्क

1 चुटकी हल्दी पाउडर, 1 टेबल स्पून मिल्क पाउडर, 2 टेबल स्पून शहद और 1/2 नीबू का रस मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने पर साफ पानी से धो लें। नहाते समय रोएं वाले रूमाल में लिक्विड बाथ सोप लेकर गर्दन व त्वचा पर हलके हाथों से रगडें। इससे त्वचा की पॉलिश भी होती है। आप मेडिकेटेड साबुन से चेहरा साफ करें। फिर एस्ट्रिंजेंट लगाएं। कैलामाइन में लौंग का तेल व मिंट ऑयल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे सुबह, दोपहर व शाम लगाएं। अगर चेहरे का कोई हिस्सा रूखा नजर आए तो मॉयस्चराइजर लगाएं।

खुले रोम छिद्रों से निजात पाने के लिए

एक अंडे को फेंटकर उसमें नीबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। आधा घंटे बाद साफ कर लें। ऐसा हफ्ते में एक बार करें।


सोमवार, फ़रवरी 21, 2011

गुलाबी मौसम में मक्खन-सी त्वचा

हमारी संपूर्ण त्वचा रोम छिद्रों द्वारा निर्मित होती है। त्वचा प्रतिपल इन छिद्रों के माध्यम से बाहरी वातावरण के संपर्क में रहती है व ऑक्सीजन, विटामिन आदि की पूर्ति करती रहती है। शरीर को कई प्रकार के रासायनिक तत्वों की पूर्ति त्वचा द्वारा ही होती है। जिनमें प्रमुख हैं।




विटामिन डी -सूर्य द्वारा

ऑक्सीजन -हवा द्वारा

मैग्नेशियम मैग्नीज -धूल कणों द्वारा

लोहा, जिंक, ब्रोमिन -मिट्टी द्वारा

12 तरह के रासायनिक तत्व -जल द्वारा



स्त्री व पुरुषों की त्वचा में अंतर होता है और इस अंतर का कारण हार्मोनों के स्राव में परिवर्तन होता है। हार्मोनों द्वारा मेलोनिन का स्राव त्वचा को सुंदर व मुलायम बनाने के लिए जिम्मेदार होता है। त्वचा को निम्न उपायों द्वारा चिकना व सुंदर बनाया जा सकता है।





NDत्वचा के लिए ऑलिव ऑइल सबसे फायदेमंद तेल है। मालिश करने पर यह तेल सीधे आंतरिक त्वचा में जाकर वहाँ उपस्थित तेल ग्रन्थियों के स्राव को बढ़ाता है। फलस्वरूप त्वचा धीरे-धीरे मुलायम व स्वस्थ होने लगती है।



कच्चे सलाद के ऊपर हल्का ऑलिव ऑइल डालकर मक्खन की तरह इस्तेमाल करने पर सीधे पेट में जाकर वहाँ की पीएच वैल्यू को संतुलित करता है और त्वचा को स्वस्थ बनाता है। जब तेल को आग पर पकाया जाता है तो उसमें उपस्थित विटामिन ई नष्ट हो जाता है। जबकि यही विटामिन ई त्वचा में कसाव पैदा करता है। इसलिए कच्चा ऑलिव ऑइल अधिक फायदेमंद है।



अत्यधिक सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग त्वचा को नुकसान पहुँचा सकता है। संपूर्ण शरीर पर ऑलिव ऑइल, गंधक नीम, चंदन व नमक से तैयार की गई मिट्टी का लेप त्वचा की ऑक्सीजन दर बढ़ाकर त्वचा में कसाव पैदा करता है। त्वचा पर मिट्टी का लेप सबसे स्वस्थ व सुंदर उपाय है।





NDहमेशा ताजे व ठंडे जल से नहाने पर शरीर को 12 प्रकार के रासायनिक तत्व प्राप्त होते हैं। पानी में उपस्थित हानिकारक रासायनिक तत्वों को त्वचा स्वयं बाहर कर देती है या शरीर उन्हें पसीने के द्वारा बाहर निकाल देता है। स्नान से पहले घर्षण स्नान त्वचा के रोम छिद्रों को खोलकर उन्हें सशक्त व मजबूत बनाता है ताकि स्नान करने पर त्वचा द्वारा पानी अधिक मात्रा में अंदर जा सके। स्नान के बाद तोलिए से शरीर को पोछना नहीं चाहिए शरीर का पानी यूँ ही सूखने दीजिए ताकि त्वचा पानी के साथ-साथ ऑक्सीजन भी ले सके।



आयरनयुक्त आहार खून में लौहतत्व की मात्रा बढ़ाकर त्वचा को कोमल बनाता है। आहार में फल व कच्ची सब्जी सबसे फायदेमंद हैं, जैसे -चुकंदर, गाजर, लीची, शहद, खीरा, टमाटर, पपीता, अनन्नास, लौकी आदि।

बुधवार, दिसंबर 08, 2010

त्वचा बहुत रूखी और बेजान है। त्वचा में कसाव भी नहीं है।

आप हफ्ते में दो बार बादाम के तेल से चेहरे और शरीर की मसाज करें। चेहरे पर मलाई का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। दिन में एक बार बादाम का तेल चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड दें। रात में कोई अछी कंपनी की नाइट क्रीम चेहरे पर लगाएं। सुबह नहाने के बाद चेहरे और शरीर पर मॉइस्चराइजर लगाएं।

त्वचा बेहद रूखी

आप हफ्ते में तीन बार चेहरे पर आधे घंटे के लिए ग्लिसरीन लगाएं। राज दूध से चेहरा साफकरें। दिन में अरोमा मैजिक का आमंड मॉयस्चराइजर चेहरे पर लगाकर कुछ देर हलका मसाज करें।

चेहरे की रौनक रखें बरकरार

पहले यह करें

क्लींजिंग मिल्क से चेहरे को सुबह-शाम साफ करें। इसके अलावा आप ब्लीचिंग क्रीम का प्रयोग करें। इसे लगाने के 15 मिनट बाद चेहरा पानी से साफ करें। इससे आपके चेहरे के रोएं हलके भूरे हो जाएंगे और आपके चेहरे पर रौनक आ जाएगी। ब्लीच के बाद किसी भी कोल्ड क्रीम से मालिश करके त्वचा के अनुरूप फेस पैक लगाएं। सूखने के बाद पैक को पहले स्पंज से गीला करके अंगुलियों की मदद से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करते हुए छुडाएं, इससे चेहरे की मृत त्वचा पैक के साथ निकल जाएगी।

मेकअप से पाएं बेहतर रूप

ऊपर बताए गए उपायों के अलावा सही ढंग से किया गया मेकअप ही ऐसा उपाय है, जिससे चेहरे पर तुरंत रौनक आ जाती है। आप मेकअप इस तरह से करें -

1. सबसे पहले चेहरे को क्लींजिंग मिल्क से साफकरें।

2. कंसीलर को चेहरे के दाग-धब्बों तथा आंखों के नीचे काले घेरों पर लगाएं। इसे अपनी अंगुलियों के टिप्स से अच्छी तरह से मिलाएं। फिर टिश्यू पेपर से थपथपा कर सेट करें।

3. फिर त्वचा के रंग से मेल खाती मेकअप स्टिक का उपयोग करें और इसे भी अंगुलियों की सहायता से पूरे चेहरे पर फैलाएं। चेहरे के साथ गर्दन तथा कानों का भी ध्यान रखें, ताकि कहीं आप गर्दन या कानों को अनदेखा ना करें।

4. इसके बाद कॉम्पेक्ट पाउडर लगाएं, जिससे चेहरे की त्वचा एक समान प्रतीत हो।

5. आंखों को उभारने के लिए पलकों के ऊपर बरौनियों पर आईशैडो लगाएं। आईब्रो को आईब्रो पेंसिल से गहरा करें।

6. अब ब्लशर को गालों के ऊपर से शुरू कर के कानों तक ले जाते हुए लगाएं। नाक, माथे व ठोडी पर भी थोडा सा ब्लशर लगाएं, फिर ब्रश से अतिरिक्त झाड दें। नाक, माथे व ठोढी पर भी थोडा सा रूज भी लगाएं। फिर लिपस्टिक लगाने से पूर्व लिप लाइनर से होंठों को सही आकार दें। लिप लाइनर लिपस्टिक से एक शेड गहरा चुनें।

7. किसी अच्छी कंपनी के ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें। घर लौटने पर मेकअप साफकरना न भूलें।

आजमाएं कुछ घरेलू उपाय भी

* उचित आहार व फलों के रस का नियमित सेवन करें। ऐसा करने से कुछ समय बाद आपके चेहरे पर स्वाभाविक रौनक दिखाई देने लगेगी।

* खीरे के रस को एक कटोरी में डालकर फ्रीजर में रखें। दिन में दो बार उस बर्फ को चेहरे पर कुछ देर मलें।

* 1 अंडे की सफेदी में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर खूब अच्छी तरह फेंटें फिर चेहरे परेफेस पैक की तरह लगाएं।

* टमाटर को बीच से आधा काटकर चेहरे पर कुछ देर मलने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं और चेहरे पर रौनक आ जाती है।